15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालरणदीप सुरजेवाला को एमपी चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र के नेता...

रणदीप सुरजेवाला को एमपी चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र के नेता को बनाया गया ऑब्जर्वर

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की घोषणा कर दी है। राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को मध्यप्रदेश का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी ने महाराष्ट्र के सीनियर नेता चंद्रकांत हंडोरे को पार्टी का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। रणदीप सुरजेवाला कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। रणदीप सुरजेवाला इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए जिम्मेदारी उठा चुके हैं। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि रणदीप सुरजेवाला को जिम्मेदारी मिल सकती है। रणदीप सुरजेवाला की नियुक्ति के बाद अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। रणदीप सुरजेवाला हरियाणा कांग्रेस के सीनियर लीडर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

कमलनाथ के नेतृत्व में होंगे विधानसभा चुनाव
2018 की तरह इस बार भी मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में होंगे। कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी जिसके बाद कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद राज्य में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के सीएम बने थे।

छत्तीसगढ़ भेजी गईं मीनाक्षी नटराजन
मध्यप्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडर और मंदसौर संसदीय सीट की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की भी नियुक्ति की गई है। उन्हें मध्यप्रदेश से बाहर छत्तीसगढ़ भेजा गया है। मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी समितियों की घोषणा की है। बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति, घोषणा पत्र समिति के साथ-साथ जिला संयोजक की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल किया गया है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...