9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
HomeभोपालMP; चूहों ने बर्बाद कर दिया विसरा, हाई कोर्ट की पुलिस को...

MP; चूहों ने बर्बाद कर दिया विसरा, हाई कोर्ट की पुलिस को फटकार, कहा- छोटे थानों में क्या हालात होंगे

Published on

इंदौर

चूहों को लेकर एक और हैरान करने वाली खबर इस बार मध्य प्रदेश से सामने आई है। मामला यह है कि पुलिस ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को बताया है कि शहर के विजय नगर थाने में रखे विसरे को चूहों ने बर्बाद कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान इंदौर के एक थाने में रखे गए विसरा और 28 अन्य नमूनों को चूहों द्वारा नष्ट किए जाने पर नाराजगी जताई है। हाई कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वह राज्य के सभी थानों के मालखानों में रखे सामान की सुध लें ताकि आइंदा ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।हाई कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले के आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए चार अक्टूबर को यह जरूरी निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया कि इस मामले में शहर के विजय नगर थाने में प्लास्टिक की बोतल में रखा विसरा बारिश के मौसम में चूहों द्वारा बर्बाद कर दिया गया है। नतीजतन यह सबूत नष्ट हो गया है और इसकी ‘हिस्टोपैथोलॉजी’ जांच रिपोर्ट हासिल नहीं की जा सकी है।

पुलिस की ओर से हाई कोर्ट को बताया गया कि विजय नगर थाने में रखे 28 अन्य नमूनों को भी चूहों ने नुकसान पहुंचाया है। हाई कोर्ट की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति सुबोध अभयंकर ने अपने आदेश में कहा कि इस घटना से पता चलता है कि जांच के दौरान जुटाई गई सामग्री को राज्य के थानों में कितनी ‘‘दयनीय’’ स्थिति में रखा जाता है। हाई कोर्ट ने कहा कि जब इंदौर के सबसे व्यस्त थानों में शुमार विजय नगर थाने के ये हाल हैं, तो कोई भी व्यक्ति अंदाजा लगा सकता है कि छोटी जगहों के थानों में क्या आलम होगा।

एकल पीठ ने कहा,‘‘इन हालात के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया जाता है कि वे राज्य के सभी थानों के मालखानों में रखे सामान की मौजूदा स्थिति पता करें ताकि आइंदा अन्य थानों में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।’’

ब‍िहार में चूहों ने पी थी शराब, अब बंगाल में जला द‍िया बंगला!
हाई कोर्ट ने सुझाया कि इस काम के लिए थानों को एक वेब लिंक भी भेजी जा सकती है जिसके जरिये मालखाने में रखे सामान की जानकारी हर महीने अपडेट की जा सकती है। पुलिस की ओर से हाई कोर्ट को बताया गया कि विजय नगर थाने में रखे विसरा और 28 अन्य नमूनों को चूहों द्वारा नष्ट किए जाने के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष और मालखाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। इसके साथ ही, मालखाने को थाने के अन्य कमरे में स्थानांतरित करते हुए इसमें रखे सामान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...