25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालअवधपुरी में रहवासियों ने दिया धरना, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया...

अवधपुरी में रहवासियों ने दिया धरना, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

Published on

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराबबंदी की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों का आक्रोश गहराता जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के महिला और पुरुषों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन को आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण रूप देते हुए प्रदर्शनकारियों ने मौके पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में शराब की दुकान होने से आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि रहवासी इलाके से शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए ताकि क्षेत्र का माहौल सुरक्षित रह सके।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

Latest articles

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this