7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालरितिक रोशन के 'महाकाल थाली' के विज्ञापन पर बवाल, पुजारियों ने Zomato...

रितिक रोशन के ‘महाकाल थाली’ के विज्ञापन पर बवाल, पुजारियों ने Zomato से की माफी की मांग

Published on

उज्जैन

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के विज्ञापन में महाकाल के प्रसाद का नाम लेने पर विवाद खड़ा हो गया है। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पुजारियों ने विज्ञापन पर विरोध दर्ज कराते हुए अभिनेता रितिक रोशन और कंपनी से माफी की मांग की है। पुजारियों ने कंपनी पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विज्ञापन को तत्काल बंद करने की भी मांग की है।

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के नाम पर थाली मंगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुजारियों ने रोष जताया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के लिए फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन विज्ञापन में ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि थाली का मन किया, तो मैंने उज्जैन के महाकाल से मंगवा लिया। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस विज्ञापन कोलेकर विरोध जताया है।

पुजारियों का आरोप है कि महाकाल मंदिर से इस तरह की कोई थाली पूरे देश में तो क्या उज्जैन में भी डिलीवर नहीं की जाती है। यह सिर्फ श्रद्धालुओं को मंदिर क्षेत्र में निशुल्क दी जाती है। मंदिर के अन्न क्षेत्र में रोजाना हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसादी लेने पहुंचते हैं। मंदिर समिति की ओर से फ्री खाने का इंतजाम किया जाता है। श्रद्धालु सुबह 11 से 2 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे तक अन्न क्षेत्र में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकते हैं। यह परंपरा सैकड़ों साल से चली आ रही है। इस विज्ञापन से श्रद्धालु भ्रमित हो सकते हैं।

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कहा कि जो कंपनी नॉनवेज खाना भी डिलीवर कर रही हो, उसे तुरंत महाकाल के नाम की थाली का भ्रामक विज्ञापन बंद कर देना चाहिए। कंपनी ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अगर कंपनी ने इस पर माफी नहीं मांगी तो वे कोर्ट में जाएंगे। महाकाल मंदिर के पंडित आशीष पुजारी का कहना है कि ऐसे विज्ञापन जारी करने से पहले कंपनी को सोचना चाहिए। हिंदू समाज सहिष्णु है। वो कभी उग्र नहीं होता। कंपनी हमारी भावनाओं के साथ ऐसा खिलवाड़ न करे। पुजारियों ने रितिक रोशन और कम्पनी से माफी की मांग की है। उज्जैन के कलेक्टर ने कहा है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। वे इसकी जांच करवा रहे हैं। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...