16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालशादी कर 10 दिन में 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हुई लुटेरी...

शादी कर 10 दिन में 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Published on

भोपाल। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर गिरोह ने एक युवक की मंदिर में शादी कराई और महज 10 दिन बाद ही दुल्हन नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सोमवार को महिला समेत गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम आमल्या निवासी रामचंद्र मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई सरवन मीणा की शादी नहीं हो रही थी।

इसी दौरान मंडीदीप के रहने वाले रूप सिंह रैकवार ने उनका रिश्तेदार बनकर उनसे संपर्क किया और भाई की शादी कराने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने शादी कराने के बदले रामचंद्र से ढाई लाख रुपये की मांग की। सौदा तय होने के बाद, बीते 30 अप्रैल को रकम लेकर महिला को आमल्या लाया गया और उसी दिन एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद कथित दुल्हन ससुराल में परिवार के साथ रहने लगी। लेकिन 10 मई की रात को वह बिना किसी को कुछ बताए चुपचाप घर से रफूचक्कर हो गई। जब पीड़ित परिवार ने शादी कराने वाले आरोपियों से संपर्क कर महिला को वापस लाने को कहा, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। नजीराबाद थाना प्रभारी दुर्जन सिंह वरकड़े ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी रवि कुशवाह, रूप सिंह रैकवार और महिला आरोपी सरोज उईके को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक हुंडई ऑरा कार भी जब्त की है। पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लोगों को शादी का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठता था। गिरोह में शामिल महिला दुल्हन बनती थी, जबकि बाकी दोनों आरोपी ड्राइवर हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

Latest articles

चुनाव से पूर्व दादाजी गुरुदेव से मांगा था आशीर्वाद, विजय के बाद दर्शन करने पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय निर्वाचन (सत्र 2026-29) में अध्यक्ष...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज मप्र के मेडिकल स्टोर बंद, भोपाल में 3 हजार से अधिक दुकानें नहीं खुलेंगी

भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स...

ट्रेन की सीट को लेकर विवाद: दांत से हाथ की उंगली काटकर की अलग

भोपाल। भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद...

बदमाशों ने युवक को चाकू मारा, फिर कार से अगवा कर बेरहमी से पीटा; पांच के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके में पांच बदमाशों ने मिलकर दो युवकों पर...

More like this