9.4 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeभोपालमहाकुंभ में वायरल होने वाली ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की...

महाकुंभ में वायरल होने वाली ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की धमकी, ये है कारण

Published on

भोपाल,

प्रयागराज महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की धमकी दी है. हर्षा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है और कहा है कि अगर उन्होंने सुसाइड किया तो वो उन लोगों के नाम कागज पर लिख कर जाएंगी जो उन्हें बदनाम और परेशान कर रहे हैं.

इस वजह से बेहद परेशान हैं हर्षा रिछारिया
हर्षा का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनका एक AI जनरेटेड फेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वो बेहद परेशान हैं. हर्षा रिछारिया ने भावुक होते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहती दिखाई दे रही हैं कि कुछ लोगों ने मेरे पुराने वीडियो शेयर किए और अब इस हद तक गिर गए कि AI से मेरे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर मुझे बदनाम किया जा रहा है.

हर्षा ने कहा कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है कि एक लड़की आगे कैसे निकल गई. जो लोग यह सब कर रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ चुके हैं. जब तक मेरी सांस चलती रहेगी, मैं सनातन के लिए काम करती रहूंगी. जिस दिन भी आपको सुबह खबर मिले कि हर्षा नहीं रही या उसने सुसाइड कर लिया तो मैं सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया है.आपको बता दें कि प्रयागराज कुंभ से सबसे पहले वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया भोपाल की रहने वाली हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this