11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालनामीबिया से कूनो आई मादा चीता साशा की मौत, किडनी की बीमारी...

नामीबिया से कूनो आई मादा चीता साशा की मौत, किडनी की बीमारी से थी पीड़ित

Published on

श्योपुर

नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे। इसमें मादा चीता साशा की मौत हो गई है। साशा काफी समय से बीमार चल रही थी। चीता साशा किडनी की बीमारी से जूझ रही थी। इसके बाद क्वारंटीन कर इलाज भी शुरू किया गया था। शुरुआत में साशा के स्वास्थ्य में सुधार नजर आया था। वन विभाग की तरफ से साशा की मौत की पुष्टि की गई है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी इस पर बहुत कुछ बोलने से बच रहे हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। इसके बाद सभी को क्वारंटीन कर रखा गया था। क्वारंटीन में रहने के बाद धीरे-धीरे कर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। इसी दौरान साशा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि किडनी में कुछ समस्या है। बाद में यह खबर आई थी कि साशा की तबीयत में सुधार हो रहा है।

बताया जा रहा है कि चीते की मौत सुबह में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साशा नामीबिया से ही बीमारी की चपेट में थी। यहां आने के बाद उसकी तबीयत कुछ दिन बाद बिगड़ी थी। गौरतलब है कि नामीबिया के बाद दक्षिण अफ्रीका से भी 16 चीते लाए गए थे। अभी कूनो नेशनल पार्क में कुल 24 चीते थे। इनमें से एक की मौत हो गई है। यह चीता प्रोजेक्ट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वन विभाग के बड़े अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे मादा चीता की मौत हुई है। वह काफी दिन बीमार चल रही थी। भोपाल से डॉक्टरों की टीम इलाज के लिए पहुंची थी। भोपाल से प्रमुख पशु चिकित्सक डॉ अतुल गुप्ता के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम को भोपाल से कूनो भेजा गया गया था।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...