10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeभोपाल'जात पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई', लाखों हिंदुओं...

‘जात पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई’, लाखों हिंदुओं को बुलाकर पदयात्रा से पहले बागेश्वर बाबा ने दिखाई ताकत

Published on

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत हो गई है। पदयात्रा को लेकर गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में बाबा की अपील पर लाखों की संख्या में हिंदू पहुंच गए हैं। इतने भक्तों के साथ बाबा बागेश्वर धाम से ओरछा तक पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा करीब 160 किमी की है। बाबा ने पदयात्रा की शुरुआत से पहले कहा है कि हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं।

लाखों की संख्या में पहुंचे हिंदू
बागेश्वर बाबा की पदयात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों की संख्या में हिंदू श्रद्धालु पहुंच गए हैं। बागेश्वर धाम में आलम यह है कि वहां पैर रखने की जगह नहीं है। हिंदू भक्तों से बागेश्वर धाम पट्टा पड़ा है। धाम से जुड़े लोगों का कहना है कि लाखों की संख्या में यहां भक्त पहुंच गए। बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हिंदू श्रद्धालुओं का अभिवादन किया है।

160 किमी तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत गुरुवार को बागेश्वर धाम से हो गई है। यह यात्रा 160 किमी लंबी होगी। 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से इसकी शुरुआत होने के बाद 29 नवंबर को ओरछा में समापन होगा। पहले दिन पदयात्रा 15 किमी चलेगी और कदारी में रात्रि विश्राम। दूसरे दिन 17 किमी और पेप्टेक टाउन में विश्राम। तीसरे दिन 21 किमी और नौगांव के शांति कॉलेज में विश्राम। चौथे दिन 22 किमी और देवरी रेस्ट हाउस में विश्राम, पांचवें दिन 22 किमी यात्रा और मऊरानी में रात्रि विश्राम, छठे दिन 17 किमी यात्रा और घुघसी में रात्रि विश्राम, सातवें दिन 17 किमी की यात्रा बाद निवाड़ी में विश्राम, 28 नवंबर को 15.5 किमी की यात्री तय कर ओरछा के तिगैला में विश्राम और 29 नवंबर को यह यात्रा ओरछा पहुंचेगी।

भेदभाव और जात-पात को मिटाना है
बागेश्वर बाबा ने यात्रा से पहले कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य यह है कि भेदभाव और जात-पात को मिटाना है। इससे यह भी पता चलेगा कि गद्दार कौन है। हम यही चाहते हैं कि भेदभाव खत्म हो। हिंदू एकजुट हो। हम वहां तक नहीं पहुंच रहे हैं इसलिए धर्मांतरण बढ़ रहे हैं। धर्मगुरुओं को गरीबों तक पहुंचना होगा। आदिवासी नहीं, हम उन्हें अनादिवासी नाम दे रहे हैं। वह भगवान राम के समय से हैं। उन्हें हमें सम्मान देना होगा।

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूरी तरह से सनातन पद यात्रा के लिए निकल गए हैं। भीड़ को देखकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यहां आए लोग जागे हुए हिंदू हैं। हिंदू पूरी तरह से जागरूक हो रहे हैं, अब वह हिंदू नहीं बचे हैं कि आप थप्पड़ मारोगे और यह भाग जाएंगे। हिंदू हिंसा वादी नहीं अहिंसा वादी हैं। हिंदुओं के हाथ में विचार की तलवार है।

होर्डिंग-पोस्टर से पट गया है शहर
सनातन हिंदू पदयात्रा को लेकर बागेश्वर धाम से ओरछा तक के मार्ग पूरी तरह से होर्डिंग और पोस्टर से पट गए हैं। दूसरे प्रदेशों से लोग लगातार वहां पहुंच रहे हैं। हिंदू पदयात्रा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...