18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालहटो हटो हटो… चिल्लाते हुए रेड सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को टक्कर...

हटो हटो हटो… चिल्लाते हुए रेड सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते गई स्कूल बस, डॉक्टर की मौत

Published on

भोपाल

बाणगंगा चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्कूल बस ने 8 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। बस रेड सिग्नल पर रुकी हुई गाड़ियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवती बस के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेड सिग्नल पर ब्रेक फेल
यह घटना बाणगंगा चौराहे पर हुई। रेड सिग्नल होने के कारण गाड़ियां रुकी हुई थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक स्कूल बस आई। बस ने आगे खड़ी गाड़ियों को कुचल दिया। एक स्कूटी सवार युवती बस की टक्कर से उछल गई। वह स्कूटी समेत बस के अगले हिस्से में फंस गई। लगभग 50 फीट तक घिसटने के बाद स्कूटी बस से निकली। युवती बस के पहिए के नीचे आ गई।

सिग्नल पर थीं कई गाड़ियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिग्नल पर 10-12 गाड़ियां खड़ी थीं। तभी पीछे से स्कूल बस आई। बस का ड्राइवर हटो, हटो चिल्ला रहा था। कुछ ही सेकंड में बस लोगों को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। बस रोशनपुरा चौराहे से पॉलीटेक्निक की तरफ जा रही थी।

बीएएमएस डॉक्टर थी युवती
हादसे में जान गंवाने वाली युवती का नाम आयशा खान था। वह बीएएमएस डॉक्टर थीं। आयशा मुल्ला कॉलोनी की रहने वाली थीं। वह जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। घर लौटते समय वह इस हादसे का शिकार हो गईं। आयशा के पिता जाहिद खान जबलपुर में इंडियन बैंक में मैनेजर हैं। उनका एक छोटा भाई भी है। आयशा की शादी अगले महीने 14 तारीख को होने वाली थी। उनकी मां शादी के कार्ड बांटने गई थीं, तभी उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।हादसे में घायल हुए रईस और फिरोज मजदूरी करते हैं। वे एक ही बाइक पर थे। उन्हें पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।

बस का फिटनेस एक्सपायर
भोपाल आरटीओ के अनुसार, बस का फिटनेस, इंश्योरेंस और पीयूसी एक्सपायर हो चुका था। बस का फिटनेस नवंबर 2024 में ही एक्सपायर हो गया था। इसके बावजूद इसे सड़क पर चलाया जा रहा था। बस आईपीएस स्कूल में रजिस्टर्ड थी। उन्होंने कहा कि संबंधित को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी कि बस सड़क पर क्यों चल रही थी?

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि, बस की चपेट में आई स्कूटी सवार लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि, उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना मिलने ही विधायक भगवान दास सबनानी, एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....