14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालसिंधिया-खटीक रिपीट, शिवराज की भी एंट्री, दो नाम चौंकाने वाले, जानिए कौन...

सिंधिया-खटीक रिपीट, शिवराज की भी एंट्री, दो नाम चौंकाने वाले, जानिए कौन हैं MP में पीएम मोदी के ‘पांडव’

Published on

भोपाल

एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। पीएम मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर मुलाकात की। इन मंत्रियों के लिए चाय पार्टी का आयोजन किया गया है। इस चाय पार्टी में मध्य प्रदेश के पांच सांसद पहुंचे थे। अब माना जा रहा है कि इन पांचों नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ सकता है।

किसे कौन सा विभाग मिलेगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, दुर्गादास उइके के अलावा सावित्री ठाकुर भी पीएम आवास में आयोजित बैठक में थीं। अब माना जा रहा है कि शिवराज, सिंधिया और वीरेन्द्र खटीक को कैबिनेट मंत्रालय मिल सकता है जबकि सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

बीजेपी ने किया है क्लीन स्वीप
देशभर में बीजेपी का प्रदर्शन भले ही उसके अनुकूल नहीं रहा हो लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कमाल किया है। पार्टी ने यहां क्लीन स्वीप किया है। राज्य की सभी 29 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। वहीं, सबसे बड़ी बात ये है कि बीजेपी ने इस बार कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी जीत हासिल की है। छिंदवाड़ा में बीजेपी को 27 साल बाद जीत मिली है।

सभी लोकसभा चुनाव जीते नेताओं को मिलेगा मंत्रालय
मध्य प्रदेश के जिन पांच नेताओं को मंत्री बनाया जाना है। वह सभी लोकसभा का चुनाव जीतकर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुना से चुनाव जीते हैं तो शिवराज सिंह चौहान, विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। वीरेन्द्र खटीक एक बार फिर से टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। वहीं, दुर्गादास उइके, बैतूल लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। जबकि सावित्री ठाकुर ने धार लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।

शिवराज को मिल सकता है बड़ा मंत्रालयमध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में बड़ा पोर्टफोलियो मिल सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें ग्रामीण विकास या फिर कृषि विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कौन सा विभाग मिलेगा फिलहाल इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि उनके पिछले रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए उन्हें भी बड़ा मंत्रालय मिल सकता है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...