12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालशिवराज सरकार ने चला OTP वाला दांव, 'दंगल' में उतरने से पहले...

शिवराज सरकार ने चला OTP वाला दांव, ‘दंगल’ में उतरने से पहले युवाओं को दिया ‘चुनावी तोहफा’!

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में ये साल चुनावी साल है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस बीच राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी दंगल में उतरने से पहले ही ओटीपी यानी वन टाइ पेमेंट वाला दांव चल दिया है। सीएम शिवराज ने युवाओं को ‘चुनावी तोहफा’ देते हुए बड़ी राहत दे दी है। दरअसल एमपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अब फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एक बार ही परीक्षा फीस देनी होगी। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए एक बार ही फीस देनी होगी। शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी हो गए। नए आदेश के अनुसार, अब मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए 1 साल में सिर्फ एक बार फीस देनी होगी। उम्मीदवारों को हर परीक्षा के लिए अलग से फीस नहीं देनी होगी। मध्य प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया है।

भर्ती उम्मीदवारों से केवल एक बार ही लिया जाएगा परीक्षा शुल्क
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सरकार के सभी विभाग और सभी जिला कलेक्टरों को लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से आयोजित समस्त परीक्षाओं में अब उम्मीदवार से सिर्फ एक बार ही परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। आदेश में आगे लिखा है कि आवेदक को मात्र एक बार में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा।

उसके बाद पहली परीक्षा में आवेदन भरने के समय उसी निर्धारित परीक्षा एवं पोर्टल शुल्क देना होगा। उसके बाद किसी भी अन्य परीक्षा में आवेदन करते समय परीक्षार्थी को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। आदेश में साफ लिखा है कि आवेदक जब भी आवेदन करेगा तो उसे एमपी ऑनलाइन का पोर्टल की फीस पहले की भांति हर बार देनी होगी। आदेश में एक बात और लिखी है कि यह आदेश सिर्फ एक वर्ष के लिए ही मान्य होगा।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...