10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeभोपालक्लिनिक में दवाओं की जगह मिला चौंकाने वाला सामान, स्वास्थ्य विभाग के...

क्लिनिक में दवाओं की जगह मिला चौंकाने वाला सामान, स्वास्थ्य विभाग के छापे में खुल गई झोलाछाप डॉक्टर की पोल

Published on

शिवपुरी

जिले में झोलाछाप डाक्टरों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएमएचओ डा. संजय ऋषिश्वर ने एक टीम बनाकर अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई की। एक क्लीनिक पर तो झोलाछाप डाक्टर परचून का सामान भी बेचता हुआ पकड़ा गया। खाद्य सामग्री एक्सपायर होने के चलते उसे नष्ट करवाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, जिला मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य, एएसओ आईपी गोयल, फार्मासिस्ट सोमनाथ गौतम की चार सदस्सीय टीम घोसीपुरा क्षेत्र में स्थित मान्या क्लीनिक पर पहुंची, जहां क्लीनिक के संचालक राजेन्द्र शाक्य से क्लिनिक पंजीयन के दस्तावेजों के साथ उपचार करने के लिए आवश्यक वैध दस्तावेजों की मांग की, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अतिरिक्त उनके क्लिनिक पर परचून का सामान रखा हुआ था।

सामग्री का कराया गया परीक्षण
खाद्य निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को बुलाकर सामान का परीक्षण कराया गया। एक्सपायरी डेट होने के कारण सामान को तत्काल प्रभाव से नष्ट कराया गया और क्लिनिक संचालक को फूड का पंजीयन नियमानुसार कराए जाने के निर्देश दिए गए। उसके बाद क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की गई।

डॉक्टर ने इशारे से मरीज को भगा दिया
बता दें कि जिस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंची, उसके पहले ही मान्या क्लीनिक के संचालक ने बाहर अपना साइन बोर्ड हटाकर दूसरा बोर्ड लगा लिया था। टीम को देख कर भी डाक्टर अपनी कुर्सी से नहीं उठा। क्लीनिक पर एक मरीज पहुंचा तो उसने मरीज को इशारे से भगा दिया। टीम को इस पर संदेह हुआ। जिसके बाद झोलाछाप डाक्टर को सीट से उठाकर तलाशी ली गई तो टेबल की दराज में दवाएं भी रखी मिलीं।

दो क्लिनिक सील
शिवपुरी सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि घोसीपुरा में ही संचालित एक अन्य क्लिनिक पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें क्लिनिक संचालक माधोगिरी गोस्वामी का क्लिनिक सील कर दिया गया। कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर अवैध क्लिनिकों के विरूद्ध प्रारंभ हुई यह कार्रवाई की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...