15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालनेपाल से भोपाल में तस्करी, 12 करोड़ 50 लाख की चरस समेत...

नेपाल से भोपाल में तस्करी, 12 करोड़ 50 लाख की चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नेपाल से भोपाल लाई जा रही 36.18 किलोग्राम चरस जब्त की है. इसकी कीमत करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है. साथ ही पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है. उन पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने ‘आजतक’ से बात करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो बाहरी तस्कर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से मादक पदार्थ (चरस) लेकर अयोध्या बायपास के पास कोच फैक्ट्री के जंगल में बैठे हैं.

पुलिस को देखते ही आरोपी की भागने की कोशिश
वे किसी को सप्लाई करने के लिए उनका इंतजार कर रहे है. इसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे. दोनों तस्कर पुलिस को देखते ही वहां से भागने की कोशिश की. मगर, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.तलाशी के दौरान आरोपी विजय शंकर यादव के कब्जे से कुल 18 किलो 110 ग्राम और आरोपी हरकेश चौधरी के कब्जे से कुल 18 किलो 70 ग्राम चरस बरामद किया. इसके साथ ही आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.

नेपाल से सस्ते दामों में खरीदते थे चरस
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं. दोनों नेपाल से चरस को सस्ते दामों में खरीदते हैं. इसके बाद उसे भोपाल में बेचकर लाखों रुपये का मुनाफा कमाते हैं. चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था. हालांकि, इससे पहले भी क्राइम ब्रांच भोपाल ने नेपाल से लाई गई कुल 23 किलो चरस बरामद की थी, जिसकी कीमत लगभग 7.60 करोड़ थी.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this