8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeभोपालशिवपुरी नाव हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद, लापता...

शिवपुरी नाव हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद, लापता बच्ची का रेस्क्यू जारी

Published on

शिवपुरी

जिले अंतर्गत रजावन गांव के नजदीक माताटीला डैम में एक नाव पलटने की दर्दनाक घटना हुई। इस हादसे के चलते नाव सवार श्रद्धालु डैम में लापता हो गए थे। इनको बचाने के लिए रेस्क्यू मिशन चलाया गया। इस दौरान अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। एक लापता की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की तीन टीमें, माताटीला के मछुआरों की दो टीमें मैकेनाइज्ड बोट्स के साथ जुटी हुई हैं। जल्द ही आसपास के जिलों से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन को और गति देंगी।

इस घटना के बाद रेस्क्यू अभियान को लेकर सीएम मोहन यादव जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार अपडेट लेते रहे हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी से बात भी की और सीएम ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हादसे में इनकी मौत हुई
इस हादसे में लापता लोगों में से अब तक 6 लोगों को शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, इनकी पहचान भी हो गई है। हादसे में शारदा पति इमरत लोधी (55), लीला पति रामनिवास लोधी (40), चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14), कान्हा पिता कप्तान लोधी (07) , रामदेवी पति भूरा लोधी (35), शिवा पिता भूरा लोधी (08) की मौत हो गई है। जबकि लापता कुमकुम पिता अनूप लोधी (15) की तलाश में टीम लगी हुई है।

रात से जारी है रेस्क्यू मिशन
शिवपुरी जिले के माताटीला डैम के पानी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के डूब जाने से 7 लोग लापता हो गए थे। इन सात लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन और पुलिस, एसडीआरएफ बीती रात से ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। बुधवार की सुबह रेस्क्यू मिशन के तहत घटना के बाद करीब 17 घंटे बाद एक-एक कर पानी में से डूबे लोगों की लाशें निकलना शुरू हुई। दोपहर 2 बजे तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे।

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी नाव के पलट जाने के बाद सात लोग लापता थे। जिसमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल रहे। कलेक्टर ने बताया कि बुधवार की दोपहर तक 6 लोगों के शव बरामद हुए। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी के बीच रात से ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर थी और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

टापू पर बने मंदिर पर गए थे पूजा करने
बताया जाता है कि मंगलवार को माताटीला डैम के पानी में टापू पर बने एक मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु एक नाव में सवार होकर गए थे। इस नाव में 15 लोग सवार थे। तभी यह नाव पलट गई जिसमें 7 लोग पानी में डूब गए। जबकि आठ लोग किसी तरह पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...