10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालइमरजेंसी लैंडिंग के वक्त विमान में ऑक्सीजन मास्क लगाए दिखीं सोनिया गांधी,...

इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त विमान में ऑक्सीजन मास्क लगाए दिखीं सोनिया गांधी, राहुल ने शेयर की फोटो

Published on

भोपाल,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी का एक फोटो शेयर किया है, ये तस्वीर उस वक्त की है जब बेंगलुरु से लौटते वक्त उनकी फ्लाइट की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. इस फोटो में सोनिया गांधी ऑक्सीजन मास्क लगाकर बैठी हुई हैं. वह बेहद शांत नजर आ रही हैं. राहुल ने फोटो शेयर करने के साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है.

दरअसल, बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की मीटिंग थी. इसमें शामिल होने के बाद राहुल औऱ सोनिया दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन भोपाल में उनकी फ्लाइट की तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त सोनिया गांधी फ्लाइट में ऑक्सीजन मास्क लगाकर बैठी हुई थीं. राहुल ने उसी वक्त का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा- Ma, the epitome of grace under pressure’.

इस तस्वीर में सोनिया गांधी पैनिक नहीं हैं और बेहद शांत नजर आ रही हैं. वहीं, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु से दिल्ली जाते समय प्लेन में केबिन प्रेशर कम हो गया था. इसी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. हालांकि अब राहुल की पोस्ट ने भी इसकी तस्दीक कर दी है.

उधर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोबा ओझा ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को ले जा रहे चार्टर्ड विमान को कुछ तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी. घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर शोबा ओझा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एय़रपोर्ट पर पहुंच गए थे. शोब ने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी रात करीब साढ़े नौ बजे इंडिगो की उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे.

2 बार कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी 2 बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं. वह पिछले साल अगस्त और जून के महीन में कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं. हालांकि जून 2022 में कोविड होने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोनिया ने दोनों बार संक्रमित होने के बाद रिकवर कर लिया था.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...