12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP में सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में मिलेगा...

MP में सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में मिलेगा आरक्षण, CM शिवराज ने किया ऐलान

Published on

भोपाल

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, बीडीएस सहित यूजी के अन्य कोर्सेज में प्रवेश के लिए नीट यूजी की परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। लेकिन कुछ ही अभ्यर्थियों का चयन हो पाता है। क्योंकि देश में एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य कोर्सेज की सीटें निर्धारित हैं।

नीट यूजी की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से अलग-अलग आयोजित की जाती है। 15 प्रतिशत सीटों पर काउंसलिंग केंद्र सरकार आयोजित करता है। जबकि 85 प्रतिशत सीटों पर संबंधित राज्यों की अथॉरिटी की तरफ से काउंसलिंग आयोजित की जाती हैं।

वहीं, अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार इस साल से सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में पांच प्रतिशत आरक्षण देगी।

मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि जब से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू हुआ है, तब से सरकारी स्कूलों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसी योजना को लागू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत सरकारी स्कूल के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में पांच फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

ऐसे में इन सीटों पर केवल सरकारी स्कूल के छात्रों को ही दाखिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब से दो सूचियां तैयार की जाएंगी, एक सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए और दूसरी निजी स्कूलों के छात्रों के लिए। इस योजना के लागू होने से गरीब परिवार से आने वाले बच्चों को फायदा होगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को 1857 के विद्रोह के जनजातीय प्रतीक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के शहादत दिवस के अवसर पर जबलपुर गए थे। इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात का ऐलान किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...