6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालटीचर की बर्बरता... 7वीं क्लास की छात्रा को लात-घूंसों से पीटा

टीचर की बर्बरता… 7वीं क्लास की छात्रा को लात-घूंसों से पीटा

Published on

रायसेन ,

मध्य प्रदेश में रायसेन के एक स्कूल से टीचर की बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि 7वीं क्लास की छात्रा को टीचर ने बेरहमी से पीटा. उस पर लात-घूंसे भी बरसाए. इस मामले में परिवार ने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उधर, इस घटना से परिवार के साथ ही ग्रामीणों में टीचर के खिलाफ आक्रोश है.

ये मामला दीवानगंज इलाके के सेमरा हाई स्कूल का है. आरोप है कि टीचर प्रदीप कोहली ने 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को पीटा. उसने बच्ची को लात-घूंसे भी मारे. सूचना मिलने पर परिवार के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. बेटी को बेहोशी की हालत में दीवानगंज अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद परिजन दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

‘उसने बच्चों में खौफ का माहौल बना कर रखा है’
इस मामले में आक्रोशित परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि टीचर प्रदीप अक्सर बच्चों के साथ ऐसे ही मारपीट करता है. उसने बच्चों में खौफ का माहौल बना कर रखा है. लोगों की मांग है कि आरोपी टीचर को स्कूल से हटाया जाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी टीचर को पकड़कर अपने साथ ले गई.

रीवा से सामने आई थी टीचर की बर्बरता
बीते दिनों रीवा के एक प्राइवेट स्कूल से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. एक म्यूजिक टीचर ने 12 साल के छात्र को इतनी बेरहमी से मारा कि हेड इंजरी हो गई और छात्र की जान बचने के लिए डॉक्टर्स को ऑपरेशन करना पड़ा.

पुलिस ने जेजे एक्ट और अन्य धाराओं के तहत टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामला शहर के भास्कर स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल जनार्दन कॉलोनी का है. रोज की तरह बीते 28 अगस्त को 12 वर्षीय छात्र स्कूल गया था. क्लास रूम में म्यूजिक टीचर की एंट्री हुई. मगर, इस दौरान टीचर के सम्मान में छात्र खड़ा नहीं हो पाया. यह बात टीचर ऋषभ पांडेय को नागवार गुजरी और गुस्से से तिलमिला उठा. और फिर टीचर ने छात्र की कनपटी में एक जोरदार तमाचा जड़ दिया.

टीचर ने हाथ में रुद्राक्ष की माला बांध रखी थी, जिसकी चोट से छात्र के दिमाग में गहरी चोट आ गई. आंख में सूजन हो गई. छात्र रोता हुआ जब घर पंहुचा और मां को आपबीती सुनाई. दर्द की दवा देकर परिजन ठीक होने का इंतजार करने लगे. लेकिन तीन दिन बाद छात्र को तेज बुखार आया और हालत नाजुक हो गई. आनन फानन में संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया

Latest articles

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...