16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeभोपालKBC में 50 लाख जीतने वाली एमपी की तहसीलदार ने दिया इस्तीफा,...

KBC में 50 लाख जीतने वाली एमपी की तहसीलदार ने दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाया अपमानित करने का आरोप

Published on

श्योपुर

केबीसी में 50 लाख रुपए जीतकर देश भर में सुर्खियां बटोरने वाली तहसीलदार अमिता सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि वह शिवराज सरकार में खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं इसलिए उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने खुद की वरिष्ठता की अनदेखी का आरोप लगाया है और उन्होंने कहा है कि वे खुद को अपमानित और असहज महसूस कर रही हैं इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।

श्योपुर में पोस्टेड तहसीलदार अमिता सिंह लगातार सुर्खियों में बनी रही हैं। कौन बनेगा करोड़पति में मेगा स्टार अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठकर 50 लाख रुपए जीते थे। इसके बाद से देश भर में अमिता सिंह की एक अलग पहचान बन गई थी। अमिता सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रही हैं। इस वजह से भी वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहीं, लेकिन पिछले 5 साल से यही अमिता सिंह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं।

इसी अपमान की वजह से अमिता सिंह ने तहसीलदार पद से इस्तीफा दिया है। अमिता सिंह ने अपने इस्तीफे में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी वरिष्ठता को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। उन्हें कभी निर्वाचन शाखा का प्रभार दे दिया जाता है, तो कभी भू-अभिलेख का अधीक्षक बना दिया जाता है, जबकि उनके कनिष्ठ अधिकारियों को तहसीलदार का प्रभार दिया जाता है। इस वजह से वे खुद को अपमानित और असहज महसूस कर रही हैं।फिलहाल इस्तीफा स्वीकार होने की अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन तहसीलदार अमिता सिंह ने खुद इस्तीफा देने की पुष्टि की है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...