6.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभोपालबॉर्डर पार दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली MP की बेटी, अब भोपाल...

बॉर्डर पार दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली MP की बेटी, अब भोपाल में संभालेंगी PM मोदी की सुरक्षा, IPS सोनाली मिश्रा कौन हैं

Published on

भोपाल:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। वह देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी ने संभाल ली है और शहर में तीन हजार पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे, साथ ही यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री 31 मई को सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल का भी किया निरीक्षण
बुधवार को प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ दिल्ली से आए एसपीजी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट, हेलीपैड, जंबूरी मैदान व सभा स्थल के मंच का बारीकी से निरीक्षण किया है। गुरुवार को कारकेड के साथ रिहर्सल किया जाएगा।

सुबह 6 बजे से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
यातायात पुलिस ने 31 मई को सुबह छह बजे से सभा स्थल जंबूरी मैदान के साथ ही आधे से अधिक शहर का यातायात परिवर्तित कर दिया है। संभावना है कि पांच हजार बसों में दो लाख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचेंगी।

पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए भोपाल पुलिस होटल, रेस्टोरेंट, पब, ढाबों के साथ बाहर से आने वाले मेहमानों, होटलों में रुके लोगों के साथ सड़क पर चलने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर रही है। बाउंड ओवर पर बाहर घूम रहे बदमाशों, वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। आधा दर्जन ऐसे बदमाशों को शांति भंग करने के मामले में पकड़कर गिरफ्तार किया गया है, जो पुराने अपराधी हैं। प्रधानमंत्री की भोपाल से वापसी तक भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त कर दी गई है। जंबूरी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

दुल्हन की तरह सजाए जा रहे रास्ते
सड़कों के दोनों तरफ की दीवारों को वॉल पेंटिंग से सजाया जा रहा है। पूरे शहर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ केंद्र व राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के पोस्टर लगाए गए हैं। अभी तक प्रधानमंत्री को स्टेट हैंगर पर विशेष विमान से उतरने के बाद एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के सामने सेंट जेविरयर स्कूल के पास खाली मैदान में बने हेलीपैड पर उतारने की तैयारी है।

इमरजेंसी की हो रही तैयारी
इस हेलीपैड से प्रधानमंत्री खुली जीप में सभा स्थल तक सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं का अभिवादन करते हुए पहुंचेंगे। बारिश अधिक हुई और हेलीकॉप्टर के लैंडिंग में कोई बाधा आने की संभावना हुई तो भोपाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से भी प्रधानमंत्री को लाने की पूरी तैयारी है। हालांकि प्रशासन का यह प्लान-बी है, जिसका बुधवार को एसपीजी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।

एडीजी सोनाली मिश्रा पर सुरक्षा संचालन की जिम्मेदारी
इस आयोजन की एक खास बात यह है कि सुरक्षा प्रबंधन में महिला पुलिस अधिकारियों को विशेष भूमिका दी गई है। एडीजी सोनाली मिश्रा को सुरक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके नेतृत्व में छह से अधिक महिला आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगी। पहली बार पीएम कार्यक्रम में 50% से ज्यादा महिला अधिकारी तैनात रहेगी। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कारगेट से लेकर हर सेक्शन की कमान महिला अधिकारियों के पास रहेगी।

कौन हैं वरिष्ठ IPS सोनाली मिश्रा
भोपाल में जन्मीं सोनाली मिश्रा 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं। वे रायसेन में SP, जबलपुर में DIG और पुलिस हेडक्वार्टर में IG इंटेलिजेंस के पद पर रह चुकी हैं। इसके बाद से वे डेपुटेशन पर BSF में सेवा दे चुकी हैं। मध्यप्रदेश कैडर की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की पंजाब फ्रंटियर का नेतृत्व कर चुकी हैं। यह जिम्मेदारी संभालने वाली वह देश की पहली महिला IG बनी थीं। पाकिस्तान से सटी 553 किलोमीटर लंबी अटारी सीमा की सुरक्षा उन्हीं की निगरानी में हुई। कश्मीर घाटी में IG रहीं सोनाली मिश्रा अब तक दिल्ली स्थित BSF हेडक्वार्टर में खुफिया शाखा की कमान संभाल रहीं थीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...