8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाललड़की ने दे डाला फ्लाइंग Kiss, धीरेंद्र शास्त्री बोले- इसी चक्कर में...

लड़की ने दे डाला फ्लाइंग Kiss, धीरेंद्र शास्त्री बोले- इसी चक्कर में ट्रोल हो रहा हूं

Published on

छतरपुर ,

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों और दिव्य दरबार की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक के मंच पर एक लड़की चढ़ गई. उसने हजारों की भीड़ के सामने धीरेंद्र शास्त्री को फ्लाइंग किस दे डाली. यह देख शास्त्री झेंप गए. इस पूरे वाकए का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दरअसल, ‘दिव्य दरबार’ में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अपना पर्चा निकलवाने एक लड़की पहुंची हुई थी. बातचीत के दौरान माइक पर वह धीरेंद्र शास्त्री से कहती है, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं. आप मुझे बड़े क्यूट लगते हो. इतने सुंदर कैस दिखते हो?जवाब में धीरेंद्र शास्त्री अपना सिर पीटते हुए कहते हैं, सुंदरता के चक्कर में हम इतने ट्रोल हो रहे हैं…रोज हमारी शादियां हो रही हैं, इसलिए बहन जी आजकल हमने श्रृंगार करना ही बंद कर दिया है.

मंच पर घुटने के बल बैठी लड़की कहती है, आप बिना श्रृंगार के ही इतने सुंदर दिखते हो…यह कहते कहते अपने दोनों हथेलियों को होंठों से लगाकर धीरेंद्र शास्त्री की ओर फ्लाइंग किस दे डालती है. हालांकि, सामने बैठी लड़की से पूरी बातचीत के दौरान कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ‘थैंक्यू बहना, थैंक्यू माय डियर सिस्टर…’ कहते नजर आते हैं.

‘लड़कियां जान देने की धमकी देती हैं, जल्द ही विवाह करूंगा’
बता दें कि प्रख्यात कथाचावक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले दिनों यह भी दावा किया था कि पत्र लिखकर लड़कियां धमकी दे रही हैं कि अगर आप बारात लेकर नहीं आए तो हम आत्महत्या कर लेंगे. अपने चुलबुले और मजाकिया अंदाज में शास्त्री ने बताया कि ऐसे-ऐसे ‘लवेरिया’ भरे पत्र आ रहे हैं, इसलिए एक वीडियो जारी किया कि इस तरह के कृत्य न करें. गुरु और माता-पिता की आज्ञा मिलते ही हम शादी कर लेंगे और जल्द ही सेहरा सजाने वाले हैं. हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने शादी की तारीख का जिक्र नहीं किया.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे. उन्होंने अपनी मां से लड़की ढूंढने का भी बोल दिया है. पत्रकारों से चर्चा के दौरान खुद शास्त्री ने यह बात बताई.

जानिए कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री?
धीरेंद्र शास्त्री का पूरा नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है. वह मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के मुख्य पुजारी हैं, जो बागेश्वर धाम महाराज के नाम से फेमस हैं. वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं.

धीरेंद्र का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के ही गढ़ा गांव में हुआ था. वह सामान्य गरीब परिवार से आते हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास का विरोध करने वाले एक समूह ने महाराष्ट्र की एक सभा में अपनी चमत्कारी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए कहा. कहा जाता है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर की अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने उन्हें दिव्य दरबार में चुनौती दी और उनकी आध्यात्मिक शक्तियों पर सवाल उठाया.

मानव ने शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है. जब मीडिया में विवाद शुरू हुआ, तो शास्त्री ने मानव को अपने दिव्य दरबार में आमंत्रित किया और पूछा कि वह क्या जानना चाहता है? स्वामी रामदेव, सद्गुरु जग्गी वासुदेव, रामभद्राचार्य, साध्वी प्राची, प्रज्ञा ठाकुर और राजनेता गिरिराज सिंह जैसे कई प्रमुख हिंदू धार्मिक नेता उनके समर्थन में आ गए थे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...