7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपाललड़की के दहेज मांगने पर दूल्हे के पिता ने गिरवी रखा घर,...

लड़की के दहेज मांगने पर दूल्हे के पिता ने गिरवी रखा घर, रुपये लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में लुटेरी दुल्हन विवाह से पहले दूल्हे के 1 लाख 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गई. दूल्हा और बाराती दुल्हन का रास्ता देखते रह गए. फिर थक हारकर थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गए. दूल्हे के पिता ने बेटे की शादी के लिए मकान तक गिरवी रख दिया था.

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, धार के डोल गांव के रहने वाले 30 साल के रामेश्वर वानखेड़े की शादी खरगोन के सांगवी जलालाबाद गांव के रहने वाली 26 साल के ममता से होने वाली थी.सोमवार को दूल्हा बारात लेकर खरगोन कोर्ट पहुंचा. मगर, दुल्हन के साथ आए युवक ने दूल्हे से 1 लाख 10 हजार रुपये ले लिए और कहा हम सामान और गहने खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं.

दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा थाने
इसके बाद दूल्हा रामेश्वर और बाराती घंटों इंतजार करते रहे. मगर, न तो दुल्हन वापस आई और न ही उसका कोई रिश्तेदार नजर आया. थक हारकर उपसरपंच महेश पटेल और बारातियों के साथ लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने दूल्हा थाने पहुंच गया. दूल्हे रामेश्वर वानखेडे का कहना है कि 7 जून को हमारी शादी करने की बात हुई थी.

गहने लेने का नाम लेकर दुल्हन हुई फरार
इसके बाद 12 जून को शादी के लिए कोर्ट में बुलाया था. हम लोग खरगोन पहुंचे, तो दुल्हन और उसके साथ आए लोगों ने ज्वेलरी लेने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए. इससे पहले 7 जून को भी दस हजार रुपये दिए थे.वे लोग सभी रुपये लेकर भाग गए. ग्राम पंचायत पंधानिया के उपसरपंच महेश पटेल का कहना है कि दूल्हा मेरे गांव का है और दलित परिवार से है. लगता है कि ये लुटेरी दुल्हन है. खरगोन में ऐसी लुटेरी दुल्हनों का गैंग चल रहा है.

आरोपियों की तलाश की जा रही है- पुलिस
मामले में एसडीओपी आरएम शुक्ला ने बताया कि डोल गांव के रामेश्वर वानखेड़े शादी के लिए कोर्ट आया था. इनसे शादी के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये लिए हैं. मामले में जांच करने पर पाया गया है कि इनका लेन-देन टेमला रोड़ पर मेनगांव थाना क्षेत्र में हुआ है.शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मेनगांव थाने पर ठगी का प्रकरण दर्ज किया गया है. ठगी करने वाली दुल्हन और अन्य की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...