6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालप्रेमी के साथ भागी पत्नी को रातभर तलाशता रहा पति, जैसे ही...

प्रेमी के साथ भागी पत्नी को रातभर तलाशता रहा पति, जैसे ही दोनों दिखे तो…

Published on

शिवपुरी ,

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में बीच बाजार हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. घर से भागी महिला और उसके प्रेमी को पति ने पकड़कर सरेराह जमकर पीटा. इसके बाद प्रेमी डर से भाग खड़ा हुआ. फिर महिला और उसके पति ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की. ‘पति-पत्नी और वो’ के बीच हुई हैरान इस घटना का राहगीरों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.

ये मामला कोलारस थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला के पति का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं. शनिवार दोपहर पत्नी से मिलने उसका प्रेमी आया था. वो मोबाइल के सिम की अदला-बदली कर रहा था तभी बेटे ने ये सब देख लिया. इसके बाद शाम को जब वो घर पहुंचा तो बेटे पूरी बात बताई.

गुस्से में पत्नी पर हाथ उठा दिया और घर से चला गया
इस पर उसने पत्नी से बात करना चाही तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया. गुस्से में उसने पत्नी पर हाथ उठा दिया और घर से चला गया. इसी दौरान बच्चों को घर में छोड़कर पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई. इसी बीच उसे पता चला कि पत्नी को मार्च में उस युवक ने मोबाइल दिया था. तब से दोनों के बीच बात हो रही थी.

बैंक पहुंचा तो पत्नी के साथ उसका प्रेमी भी मिल गया
उसके घर से जाने के बाद पूरी रात उसने तलाश की. इसके बाद सुबह अपनी ससुराल धर्मपुरा गया. वहां भी पत्नी नहीं मिली. फिर उसने उस युवक को पकड़ लिया, जिसने बताया कि उसकी पत्नी कोलारस कस्बे में बैंक में पैसा निकालने पहुंची है और साथ में भागने वाली है. इस पर वो बैंक पहुंचा तो पत्नी के साथ ही उसका प्रेमी भी वहां मिल गया. दोनों को साथ देखकर वो आपा खो बैठा और मारपीट शुरू कर दी.

बच्चों का वास्ता देकर दोनों के बीच समझौता हो गया
उधर, इस मामले में महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर मारपीट करता रहता है. बेवहज चरित्र पर शक करते हुए मारपीट की थी. इसके बाद वो अपनी भाभी के घर चली गई थी और पैसे निकालने बैंक पहुंची थी. इसी दौरान पति ने फिर मारपीट की. उसे नहीं पता कि युवक और उसका भाई बैंक के पास किस काम से आए थे. मारपीट के बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी. मगर, बच्चों का वास्ता देकर दोनों के बीच समझौता हो गया और घर लौट गए.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...