16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालमप्र में तबादलों की 15 जून की समय-सीमा खत्म, सूची अटकने से...

मप्र में तबादलों की 15 जून की समय-सीमा खत्म, सूची अटकने से एक हफ्ते बढ़ सकती है

Published on

भोपाल। मप्र में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों के लिए सरकार द्वारा तय की गई 15 जून की समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो गई है, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश बड़े विभाग अब तक अपनी तबादला सूचियां जारी नहीं कर पाए हैं। प्रशासनिक हलकों में मचे इस असमंजस के बीच अब यह संभावना जताई जा रही है कि सरकार तबादलों की अवधि को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अवधि बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है और इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है, जिसका आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। यदि यह अवधि बढ़ती है, तो विभागों को अपने लंबित तबादला प्रस्तावों और समन्वय के मामलों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए कुछ और दिनों की मोहलत मिल जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बीते 20 मई को हुई कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी।

इसके बाद 22 मई को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर सभी विभागों को 1 जून से 15 जून तक की अवधि में ही जिले के भीतर और विभागीय तबादले करने के कड़े निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री खुद भी लगातार विभिन्न मंचों और बैठकों में यह दोहरा रहे थे कि इस बार किसी भी स्थिति में तबादलों की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी और सभी विभाग तय समय-सीमा के भीतर ही अपनी प्रक्रिया पूरी करें।
मुख्यमंत्री की इस सख्त हिदायत के बावजूद शासन के कई बड़े और महत्वपूर्ण विभाग समय पर अपना काम पूरा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। 15 जून की डेडलाइन तक केवल स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और लोक निर्माण विभाग (PWD) जैसे गिने-चुने विभागों ने ही अपने कुछ तबादला आदेश जारी किए हैं।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

गौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे...