11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालवकील ने भरी कोर्ट में जज पर फेंका जूता, वकालत नामा फाड़ने...

वकील ने भरी कोर्ट में जज पर फेंका जूता, वकालत नामा फाड़ने की हुई कोशिश; FIR दर्ज

Published on

आगर मालवा,

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला न्यायालय में मंगलवार को पुलिस और वकीलों का हुजूम उमड़ पड़ा. पुलिस के कई आला अधिकारी न्यायालय पहुंच गए. मामला जज पर कथित रूप से जूता फेंकने का था. पूरे मामले में विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने आरोपी वकील नितिन अटल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

SDOP आगर मोतीलाल कुशवाह ने बताया, आगर मालवा जिला न्यायालय में पदस्थ प्रथम जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश प्रदीप दुबे ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि न्यायालय में परिवाद की जिरह के दौरान आगर मालवा के वकील नितिन अटल ने उनके हाथ से वकालतनामा छीनने की कोशिश की.

इतना ही नहीं, विवाद बढ़ने पर वकील नितिन अटल ने उनके ऊपर जूता भी फेंका. साथ ही न्यायाधीश ने बताया कि कोई कुछ समझता उसके पहले ही वकील वहां से फरार हो गया. न्यायाधीश प्रदीप दुबे की शिकायत पर पुलिस ने वकील अटल पर शासकीय कार्य में बाधा और अभद्र व्यवहार समेत आईपीसी की तमाम धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया.

पूरे मामले मे नितिन अटल ने भी एक वीडियो जारी किया. बताया कि आगर में पदस्थ न्यायाधीश प्रदीप दुबे के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय में शिकायत की हुई है. इसी के चलते शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है और यह पूरा घटनाक्रम भी एक सोची समझी साजिश से किया गया है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this