8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालगले में सांप डालकर विधायक ने मनाया B'day, बोले- सर्प तो मेरे...

गले में सांप डालकर विधायक ने मनाया B’day, बोले- सर्प तो मेरे मित्र समान

Published on

श्योपुर,

अपने अजीबो-गरीब बयान और प्रदर्शनों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश की श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार विधायक ने अपने जन्मदिन के मौके पर गले में माला की जगह काला सांप पहनकर समर्थकों की शुभकामनाएं लीं. विधायक के अनोखे कारनामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, शुक्रवार को बाबू जंडेल का जन्मदिन था. उनके निवास में बनी विधायक कुटी पर शुभकामनाएं देने वाले समर्थकों का तांता लगा हुआ था. तभी एक सपेरा काले सांप को लेकर वहां पहुंच गया, जिसे देखकर कांग्रेस विधायक ने उसका सांप पिटारे से बाहर निकाल लिया और फिर उसे अपनी गले में डाल लिया.

वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह विधायक ने जन्मदिन के अवसर पर मालाओं की बजाए एक काला सांप अपने गले में डाल रखा है और बड़े आराम से सांप से डरे बगैर लोगों के बीच बैठकर उनसे बधाई ले रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे लेकर लोगों में खासी चर्चा हैं. कोई उन्हें शिवभक्त बता रहा है, तो कोई उन्हें सपेरा कह रहा है.

विधायक बाबू जंडेल का कहना है, मैं सादगी से अपना जन्मदिन मनाता हूं. लोगो की सेवा और जीव-जंतुओं से प्रेम करता हूं. आज जन्मदिन के अवसर पर मैंने भगवान शिव के गण को गले में धारण कर लिया. सर्प तो मेरे मित्र समान हैं.

यहां बता दें कि विधायक जंडेल आए दिन अजीब बयानबाजी और प्रदर्शनों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने रहते हैं. वे पिछले दिनों बाढ़ के मुद्दे को लेकर विधानसभा में कुर्ता फाड़ प्रदर्शन कर चुके हैं, तो कई दफा बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली सप्लाई चालू कर सुर्खिया बटोर चुके हैं.

जंडेल धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कभी गायक, तो कभी ठुमके लगाकर अपनी अनूठी छाप भी छोड़ते रहते हैं. पिछले दिनों भी उन्होंने बारिश की मनोकामना को लेकर गधे पर बैठाकर शहर में जुलूस निकालने की अजीब ख़्वाहिश जाहिर कर लोगों को चौंका दिया था.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...