15.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालइंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

Published on

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन, हवा बंगला में एक दिवसीय भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार, 26 अप्रैल को द्वारिकापुरी स्थित ललिता साहू के निवास पर कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन कार्य प्रमुख) चन्द्र मोहन साहू (भोपाल) ने बैठक का संचालन करते हुए आगामी अधिवेशन की सफलता के लिए विस्तार से कार्ययोजना प्रस्तुत की।

बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की, जिसमें राष्ट्रीय समन्वयक (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) प्रकाश साहू पीथमपुर, राष्ट्रीय प्रभारी अशोक जानकी लाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे श्याम साहू जुलवानिया और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही वैजन्ती साहू (धार), युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षजितेन्द्र साहू, संभागीय अध्यक्ष प्रतीक साहू और जिला अध्यक्ष गौरव साहू सहित अन्य सदस्यों ने अधिवेशन को सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

गौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे...