9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालयुवक ने खुद पर ब्लेड से किए कई वार: पहले की लड़की...

युवक ने खुद पर ब्लेड से किए कई वार: पहले की लड़की से मारपीट, पुलिस के पहुंचने पर किया ड्रामा

Published on

भोपाल

भोपाल के हबीबगंज इलाके में 6 नंबर के पास युवक ने हंगामा कर दिया। युवक को बीच चौराहे पर खुद को ब्लेड मारी। उसे रोकने के प्रयास में पुलिसकर्मी की वर्दी पर खून लग गया। पुलिस को सूचना मिली कि 6 नंबर स्थित सागर गैरे के पास एक युवक लड़की से मारपीट कर रहा है। मौके पर पहुंची को देखकर युवक ब्लेड व बेल्ट चलाने लगा। उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो उनसे भी मारपीट करने लगा। हालांकि थाने में शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब हबीबगंज इलाके में 6 नंबर के पास हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक ने बेल्ट व ब्लेड से खुद को मारकर लहूलुहान कर लिया। चौराहे पर करीब आधा घंटे तक नाटक चलता रहा। इस दौरान युवक की कई लोगों ने झड़प भी हुई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को रोकने का प्रयास किया, तो उन पर भी बेल्ट चला दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी गाली देता रहा। वीडियो में पुलिसकर्मी की वर्दी में खून लगा दिखाई दे रहा है। हालांकि जानकारी करने पर पता चला कि वो उस युवक का ही खून है। पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है।

पहले लड़की की पिटाई, बाद में हाई वोल्टेज ड्रामा
इस ड्रामे में एक लड़की युवक को रोकते हुए भी दिखाई दे रही है। वो उसे बार-बार ऐसा करने से मना कर रही है, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक पहले उस लड़की को मार रहा था। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने ड्रामा शुरू कर दिया। फिलहाल, उसे इलाज के लिए जेपी अस्पताल भेजा गया। अभी पुलिस के पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...