16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालविकास पर्व के अंतर्गत अधिकाधिक लोकार्पण एवं भूमि-पूजन हों : मुख्यमंत्री

विकास पर्व के अंतर्गत अधिकाधिक लोकार्पण एवं भूमि-पूजन हों : मुख्यमंत्री

Published on

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रम अधिक से अधिक हों। विकास पर्व के कामों का संदेश ठीक ढंग से जनता तक पहुँचे। नए काम भी स्वीकृत हो रहे हैं, उनकी सूची तैयार कर विकास पर्व में जोड़ें। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास स्थित समत्व भवन में विकास पर्व के अंतर्गत होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम और भूमि-पूजन की जानकारी ले रहे थे। सभी जिलों के जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना सेना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास पर्व का कार्यक्रम जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो। खरगोन, विदिशा, उमरिया, शिवपुरी, झाबुआ, शाजापुर, राजगढ़ में लोकार्पण एवं भूमि-पूजन की प्रगति शीघ्रता से बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का 21 साल से ऊपर की बहनों को लाभ देना है। अभी 21 वर्ष से 23 वर्ष की बहनों के 2 लाख 68 हजार नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है जो योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेगी। बहनों की सामाजिक ताकत खड़ी होगी। सभी जिलों में लाड़ली बहना सेना का गठन हो गया है। प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। लाड़ली बहना सेना का एक बड़ा सम्मेलन भी किया जाएगा।

10 अगस्त को लाड़ली बहना योजना की राशि रीवा से अंतरित होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 10 अगस्त को लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में अंतरित की जाएगी। हर ग्राम और वार्ड में कार्यक्रम होगा। अभी से अच्छे ढंग से कार्यक्रम की तैयारी करें। लाड़ली बहना सेना का भी सहयोग लिया जाए। मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसे ठीक ढंग से आयोजित करें। सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि सम्मिलित हों। कार्यक्रम को ठीक ढंग से प्रचारित किया जाए।

खाद वितरण में अनियमितता न हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि में कोई भी नाम छूटना नहीं चाहिए। प्रदेश में खाद की उपलब्धता पर्याप्त है। जन-प्रतिनिधि कलेक्टर ध्यान देकर ठीक ढंग से किसानों को खाद वितरित कराएं। खाद वितरण में कोई अनियमितता न हो। 16 अगस्त 2023 को फसल बीमा की अंतिम तिथि है। सभी किसानों का बीमा हो। किसानों की मूंग खरीदी में दिक्कत न आए एवं खरीदी का भुगतान समय पर हो। बरसात में बाँधों, नदियों की निगरानी हो। आपात स्थिति से निपटने की तैयारियाँ करें।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...