10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeभोपालमोहन यादव की सरकार में ये पांच महिलाएं हैं सबसे पॉवरफुल, पहली...

मोहन यादव की सरकार में ये पांच महिलाएं हैं सबसे पॉवरफुल, पहली बार 10 जिलों की कमान संभाल

Published on

भोपालः

नवरात्रि पर्व चल रहा है। चारों ओर देवी शक्ति मां दुर्गा की अराधना हो रही है। नारी शक्ति का गुणगान हो रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश से बड़ी ही रोचक बात सामने आ रही है। यहां की सत्ता भी अब महिलाओं के हाथ में आ गई है। सरकार में जहां 5 महिला मंत्री काम कर ही हैं। वहीं, 10 जिलों की कलेक्टर भी महिलाएं हैं।

प्रशासनिक मुखिया मुख्य सचिव वीरा राणा भी महिला थीं जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुई हैं। सीएम मोहन यादव ने उन्हें 6 महीने का अतिरिक्त प्रसार भी दिलाया था। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि प्रशासन की बागडोर महिलाओं ने संभाली है। महिलाओं को जिलों की कमान देने के पीछे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नजरिया माना जा रहा है।

10 जिलों की कमान संभाल रही महिलाएं
सीएम मोहन यादव के 10 महीने से भी कम के कार्यकाल में इतनी अधिक संख्या में महिलाओं को कमान सौंपी गई है। हालांकि उनके सीएम बनने से पहले प्रदेश में सिर्फ 3-4 जिलों में ही महिला कलेक्टर थीं। एक बार में अधिकतम 7 जिलों में ही एक साथ महिला कलेक्टर रहीं हैं।

महिलाएं जिम्मेदारी से करती हैं काम
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री की निजी सोच है कि महिलाएं किसी भी काम को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ तीव्र गति से करती हैं। इसलिए आने वाले समय में कई जिलों में और भी महिला आईएएस कलेक्टर बनाई जाएंगी। प्रदेश में 55 जिले हैं।

10 कलेक्टर : कौन कहां कार्यरत
आईएएस रुचिका चौहान (ग्वालियर)
आईएएस प्रतिभा पाल (रीवा)
आईएएस सोनिया मीणा (नर्मदापुरम)
आईएएस नेहा मीणा (झाबुआ)
आईएएस भव्या मित्तल (बुरहानपुर)
आईएएस रिजु बाफना (शाजापुर)
आईएएस अदिति गर्न (मंदसौर)
आईएएस रानी बातड़ (मैहर)
आईएएस शीतला पटले (नरसिंहपुर)
आईएएस संस्कृति जैन (सिवनी)

महिला शासकों की मिसाल रहा है एमपी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मनाई है। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष पर कई आयोजन हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश में महिला शासकों का बखान कर रहे हैं।

इस मॉडल पर काम कर रही सरकार
डॉ मोहन यादव ने राजा विक्रमादित्य के प्रशासन, शासक रानी अहिल्याबाई, रानी दुर्गावती के शासनकाल की प्रशासनिक व्यवस्था को रोल मॉडल के रूप में प्रदेश में लागू कर रहे हैं। यही वजह है कि महिला कलेक्टरों की संख्या 3 से बढ़कर 10 पहुंच गई है। आने वाले दिनों में कई संभागों में कमिश्नर की कुर्सी में भी महिलाएं दिखाई देंगी।

एमपी सरकार में भी महिला राज
डॉ मोहन यादव सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों सहित 32 मंत्री हैं। इनमें 5 महिला मंत्री संपत्तिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह शामिल हैं।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...