10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपाल‘नीतीश-चंद्रबाबू के टुकड़ों पर पलने वाले …’, जीतू पटवारी ने भाजपा की...

‘नीतीश-चंद्रबाबू के टुकड़ों पर पलने वाले …’, जीतू पटवारी ने भाजपा की मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला

Published on

खरगोन

बीजेपी के सरकार के मंत्री सेना का अपमान कर रहे हैं। एक मंत्री विजय शाह हमारी सेना की बेटी को अपमानित करता है तो दूसरे जगदीश देवाड़ा पूरी सेना को मोदी के चरणों मे बता रहे हैं। देश की सेना का अपमान करने वालों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया। कांग्रेस सेना और संविधान का अपमान करने वालो को छोड़ेगी नहीं। हम आंदोलन कर जनता के बीच इनके चाल, चरित्र को उजागर करेंगे।

यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को भवानी माता चौक पर संविधान बचाओ रैली में कही। उन्होंने कहा नि मोदी कहते हैं कि पुलवामा हमले में आतंकियों और पाकिस्तान से ऐसा बदला लेंगे कि आतंकियों की रूह कांप जाएगी। आपके विदेश मंत्री कहते हैं, हमने हमले के पहले पाकिस्तान को बता दिया था तो ये देश के साथ गद्दारी नहीं है। आपके मंत्री सेना का मनोबल और सम्मान दोनों गिरा रहे हैं।

पूर्व सीएम शिवराज पर भी किया वार
पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि लाड़ली बहना के तीन हजार कहां है। किसानों का भाव अंतर कहां है। सोयाबीन के 6 हजार भाव कहां है। गेहूं का 2700 रुपए भाव देने सहित किसानों का दर्द बांटने वाले चुनावी वादे देश के कृषि मंत्री बन भूल गए। आज किसान प्याज फेंक रहा है। मैंने शिवराज से मिलने का समय मांगा। 35 बार समय नहीं दिया। 100 बार समय मागूंगा। उसके बाद लाखों किसानों को लेकर उनकी गृह विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

पटवारी ने मोहन यादव सरकार घेरते हुए कहा महेश्वर में केबिनेट बैठक लेकर मोहन सरकार ने शराबबंदी की। महेश्वर से दो किमी की दूरी पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल के परिवार की जमीन पर शराब दुकान चल रही है। फिर पांच किमी की दूरी तक शराब बंदी का झूठ क्यों बोला। पटवारी ने मंच से कांग्रेस के संगठन को मजबू करने की बात कही।

नितीश-चंद्रबाबू के टुकड़ों पर चल रही सरकार
कांग्रेस के प्रदेश के प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि संविधान बचाने की जरुरत क्यों पड़ी, क्योंकि भाजपा संविधान बदलने पर काम कर रही है। निर्वाचन आयोग हो या देश की एजेंसी, सब को अपने हिसाब से चला रही है। 400 पार का नारा देकर संविधान को बदलने की तैयारी की थी। जिसे जनता ने अस्वीकार किया। जिस दिन बीजेपी ने संविधान बदला, लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। नितीश और चंद्रबाबू के टुकडों पर सरकार चल रही है।

इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ, पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक झूमा सोलंकी, केदार डावर, पांचीलाल मेडा, जिलाध्यक्ष रवि नाईक, भीम ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, पोरलाल खरते, अशोक जैन आदि मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित नेताओं ने पहले देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भवानी माता मंदिर में दर्शन किए। आयोजन के बाद राजगदी पर देवी अहिल्या को नमन किया। मंच से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के पत्र का वाचन किया गया। आयोजन मे केवल तीन महिला कार्यकर्ता दर्शक दीर्घा में नजर आई।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...