7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeभोपाल'सिंदूर पर हाथ डालने वालों को सिखाया सबक…', CM मोहन यादव ने...

‘सिंदूर पर हाथ डालने वालों को सिखाया सबक…’, CM मोहन यादव ने PM मोदी और भारतीय सेना को दी बधाई

Published on

भोपाल ,

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं. CM यादव ने कहा, ”हमारी सेना मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्तिशाली है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब दिया है. पूरा देश गौरवान्वित और आनंदित है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम स्पष्ट करता है कि सिंदूर पर हाथ डालने वालों और गलत निगाह रखने वालों को सेना ने सबक सिखाया है.”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं उस दृश्य को याद करता हूं, जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत की ओर गलत निगाह डालने वाले हर स्थान और व्यक्ति को मिट्टी में मिला देंगे. यह परिणाम सबने देखा. मैं आतंकियों के खात्मे के इस प्रहार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कोटिशः बधाई देता हूं. हमारे रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, सरकार, और पहलगाम हमले पर एकजुटता दिखाने वाले सभी भारतवासी गर्व के पात्र हैं’.”

डॉ. यादव ने आगे कहा, ”हम सभी प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. राज्य सरकार उनके हर कदम के साथ है. भारतीय वीरता का परचम फहराते हुए दुश्मनों को सबक सिखाया गया है, जो सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है.” उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में किसी नागरिक को हानि नहीं हुई और केवल आतंकी ठिकाने निशाना बने. यह घटना 56 इंच के साहस और सामर्थ्य को दर्शाती है.

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this