4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालहरियाली महोत्सव पर आज सीएम जंबूरी मैदान पर रोपेंगे पौधा, 12 लाख...

हरियाली महोत्सव पर आज सीएम जंबूरी मैदान पर रोपेंगे पौधा, 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे

Published on

— पौधे लगाने के बाद नागरिक अपनी फोटो ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ में भी कर सकेंगे अपलोड

भोपाल।

हरियाली महोत्सव के तहत शनिवार को राजधानी में 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भेल क्षेत्र के जंबूरी मैदान सुबह साढ़े 8 बजे सीएम डॉ मोहन यादव पौधे रोपेगें। मुख्य कार्यक्रम जंबूरी मैदान पर होगा। सबसे ज्यादा साढ़े 9 लाख पौधे वन विभाग रोपेगा। डीएफओ आलोक पाठक के अनुसार वन विभाग ज्यादातर पौधे वन क्षेत्र में लगाएगा। आम, नीम, बरगद, पीपल आदि किस्म के पौधे लगाएंगे। नगर निगम में एक लाख 20 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पौधारोपण अभियान से सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं और व्यापारियों समेत आमजनों को भी जोड़ा गया है। नगर निगम, वन विभाग और जिला पंचायत सबसे ज्यादा पौधे लगाएगा। पौधे लगाने के बाद नागरिक अपनी फोटो ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ में भी अपलोड कर सकेंगे।

इन स्थानों पर रोपे जाएंगे पौधे
जंबूरी ग्राउंड के आसपास, कलियासोत ग्राउंड, भेल दशहरा मैदान, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर समेत उन जगहों पर पौधे रोपे जाने का प्लान है, जहां हरियाली कम है। कॉलोनियों में भी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जवाबदारी दी गई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this