11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमाथे पर त्रिपुंड, हाथ में त्रिशूल और पुलिस का घेरा... वर्दी छोड़कर...

माथे पर त्रिपुंड, हाथ में त्रिशूल और पुलिस का घेरा… वर्दी छोड़कर साधु क्यों बने थानेदार ?

Published on

शाजापुर

राम मंदिर में रामलला के विराजने के बाद पूरे देश में रामधुन की गूंज है। हर शहर में राममय माहौल है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक पुलिस अफसर साधु के रूप में नजर आए हैं। वह वर्दी छोड़कर भगवा ड्रेस पहन लिए और पुलिस टीम को लेकर सड़कों पर घूमते दिखे हैं। उन्हें बाबा के अवतार में देखकर लोग हैरान थे। बाबा बने पुलिस अफसर की तैनाती मक्सी थाने में है। वह उस थाने के मुखिया यानी की थानेदार हैं।

दरअसल, राममय माहौल के बीच मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल का साधु भेष सामने आया है। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के दिन टीआई पटेल ने भगवा वस्त्र धारण किए और हाथ में त्रिशूल-कमंडल लेकर निकले। उनके साथ थाने में सिपाही भी वर्दी पहने चलते दिख रहे हैं।

मक्सी नगर की सड़क चलते हुए टीआई पटेल लोगों को आर्शीवाद भी देते रहे। बच्चों ने उनके पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया। सोमवार को सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जिले का पुलिस अमला खासा सतर्क रहा है। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रही है। ऐसे में टीआई पटेल का भगवा वस्त्र धारण कर त्रिशूल और कमंडल थामना चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने नए लुक पर टीआई भीमसिंह पटेल ने कहा कि कई जगह प्राण प्रतिष्ठा थी। उसमें वह भी शामिल हुए। पंडित जी ने बोला कि भगवामयी में रहेंगे तो हम सभी पहने हुए हैं। मक्सी नगर में पूर्ण रूप से शांति है, सभी भंडारे का आनंद ले रहे हैं। बहरहाल सोमवार का दिन पूरी तरह राममयी रहा। रात के समय घर-घर दीपोत्सव मनाया गया। लोगों ने आतिशबाजी भी की है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this