13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालजेके रोड पर महिलाओं से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जेके रोड पर महिलाओं से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में जेके रोड स्थित पानी की टंकी के पास स्कूटी सवार महिलाओं से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों से लूटा गया पर्स बरामद कर लिया गया है, जिसमें 1500 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज रखे थे। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें जुटी हुई हैं।

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि किर्ती शर्मा और उनकी सहेली, जो आंगनबाड़ी की आशा कार्यकर्ता हैं, शनिवार रात पिपलानी में रहने वाली अपनी एक परिचित से मिलकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पानी की टंकी के पास जेके रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। एक युवक ने चलती बाइक से महिला का बैग झपटने का प्रयास किया। बैग क्रॉस में टंगा होने के कारण आसानी से नहीं निकला, तो आरोपी ने जोर लगाया, जिससे स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई।

घायल महिलाओं को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

इसके बाद आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। घटना में घायल महिलाओं को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अन्य वारदात की योजना बनाने के लिए भेल क्षेत्र के एक खंडहर में एकत्र हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों आरोपी गिरकर घायल हो गए, जिससे उनके पैरों में चोट आई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आदिल पिता मोहम्मद शाकिर (25) निवासी अर्जुन नगर और शाबान पिता मोहम्मद शमीम (20) शामिल हैं।

आदिल के खिलाफ पहले से 6 और शाबान के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस वारदात का मास्टरमाइंड यूसुफ खान निवासी जहांगीराबाद फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ पहले से 12 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलने पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

उन्होंने डॉक्टरों से महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...