8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभोपालआमने-सामने बीजेपी के दो दिग्गज, ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट में मंत्री तो...

आमने-सामने बीजेपी के दो दिग्गज, ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट में मंत्री तो दूसरा सांसद, जानें क्या है असली वजह

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश बीजेपी के दो सीनियर नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ लगी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर से सांसद भारत सिंह कुशवाहा आमने-सामने हैं। दरअसल, सारा विवाद ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच शुरू हुई नई ट्रेन को लेकर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच एक नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इसके लिए गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच श्रेय की जंग छिड़ी हुई है।

बीजेपी के दोनों ही सांसद इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। 28 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी। इस ट्रेन की स्वीकृति दिए जाने के बाद रेल मंत्री ने गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह दोनों को लेटर भेजा। इसके बाद से ही दोनों सांसद इस ट्रेन के संचालन का श्रेय लेने की होड़ मची हुई है।

सिंधिया ने जताया आभार
ट्रेन की मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा- ग्वालियर-चंबल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। गुना क्षेत्र के यात्री विशेषकर बेंगलुरु में कार्यरत मेरे युवा साथी जल्द ही इस रेल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

भारत सिंह कुशवाहा ने भी पोस्ट किया वीडियो
ट्रेन की मंजूरी मिलने के बाद ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने भी सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- “ग्वालियर से बेंगलुरू के लिए सीधी ट्रेन की सौगात। ग्वालियर से बेंगलुरू के बीच सीधी ट्रेन संख्या 11085/11086 की सौगात देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का ग्वालियर अंचल की समस्त जनता-जर्नादन की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

नेता प्रतिपक्ष ने कंसा तंज
दोनों नेताओं के श्रेय लेने की होड़ को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्रेन के कोच में कुश्ती लड़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि इन दोनों सांसदों को इस नई ट्रेन के एक ही कोच में बैठकर आरोप-प्रत्यारोपों पर कुश्ती करना चाहिए। जो कोच से बाहर आएगा वो जीतेगा और उसे श्रेय मिल जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...