12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालउज्जैन: छत पर खड़े शरारती तत्व महाकल सवारी के दौरान थूकते रहे,...

उज्जैन: छत पर खड़े शरारती तत्व महाकल सवारी के दौरान थूकते रहे, ढोल-नगाड़े वालों ने रिकॉर्ड कर लिया Video

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार की शाम शहर की फिजा बिगड़ते-बिगड़ते बच गई. एक इमारत की छत पर चढ़े कुछ शरारती तत्व सड़क से गुजर रही महाकाल की सवारी के दौरान थूक रहे थे. सवारी समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं और ढोल-नगाड़े वालों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए. इससे गुस्साए हिंदू संगठनों ने थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है.

दरअसल, शहर के टंकी चौराहे के समीप बाबा महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान कुछ शरारती तत्व एक बिल्डिंग की छत पर चढ़कर नीचे की ओर थूक रहे थे. जब श्रद्धालुओं ने ऐसा करने से मना किया तो उसके बावजूद भी शरारती तत्व नहीं माने. यह देख चल समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने थूकने वालों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और थाने पहुंच गए. थाने में काफी देर तक धरना प्रदर्शन चलता रहा.

एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने इस मामले मे मीडिया को बताया, बाबा महाकाल की सवारी के दौरान ढोल-नगाड़े बजाने वालों ने समुदाय विशेष के लोगों का वीडियो रिकॉर्ड किया था. आरेपी छत पर खड़े होकर नीचे निकल रही सवारी समारोह के दौरान थूक रहे थे. अब इस मामले में खाराकुआं थाना पुलिस ने तीन लड़कों को अभिरक्षा में लिया है. पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं. फिलहाल उनकी उम्र की तस्दीक की जा रही है. मंगलवार के दिन आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

इन धाराओं में केस दर्ज
इस पूरे मामले मे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 1860 के तहत 295 ए, 153 ए, 296, 505 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस पूछताछ में लड़कों ने अपनी सफाई में पानी पीने और कुल्ला करने की बात कही है.

सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा महाकालेश्वर पालकी में विराजमान होकर चंद्रमौलेश्वर रूप में और हाथी पर मन महेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले. बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखाई दिए. सवारी निकलने के पूर्व सभा मंडप में सबसे पहले बाबा का पूजन अर्चन संपन्न कराया गया. भगवान का षोडशोपचार से पूजन अर्चन किया गया. इसके पश्चात आरती की गई.

सभा मंडप में आरती के दौरान खजुराहो के सांसद वी.डी. शर्मा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, नगर पालिका निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह सभी मौजूद रहे.

इसके बाद बाबा को पालकी में विराजित किया गया और जैसे ही बाबा महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो चंद्रमौलेश्वर भगवान को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. फिर धूमधाम से झांझ ,मंजीरे, ढोल के साथ सवारी शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई. जहां सवारी मार्ग में स्थान स्थान पर खड़े श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के जय घोष के साथ राजाधिराज पर पुष्प वर्षा की ओर उनके दर्शन किए.

शहर में वर्षा के साथ बाबा महाकाल की पालकी निकली. इस दौरान नजारा ऐसा लग रहा था कि स्वयं इंद्र देवता बाबा का जलाभिषेक कर रहे हों. बारिश भी आस्था के सैलाब को रोक नहीं पाई. इस प्रकार धूमधाम के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकाली गई.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...