10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeभोपालधीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरीं उमा भारती, बोलीं- वो मेरे बेटे...

धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरीं उमा भारती, बोलीं- वो मेरे बेटे जैसे…

Published on

भोपाल,

देश में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अब उमा भारती का समर्थन मिला है. रविवार को ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपने बेटे समान बताया है. उमा भारती ने ट्वीट में लिखा, ‘धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) को मैं पुत्रवत मानती हूं, उनका आदर करती हूं एवं वह हमारे क्षेत्र के गौरव हैं.”

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उनकी (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) महिमा की अनुभूति स्वयं मुझे आज एक प्रसंग में हुई. अगर 31 जनवरी को शराब नीति सरकार ने घोषित कर दी होती तो 21 फरवरी को या तो विरोध या समर्थन के लिए हमने जंबूरी मैदान भोपाल में रैली बुलाने का फैसला किया था. शराब नीति की घोषणा में हुई देरी ने हमें प्रोग्राम का स्थान बदलने को विवश किया.

4 दिन होती रही आनंद की अनुभूति
जब मेरी पसंद पूछी गई तो मैंने फिर दुर्गा हनुमान मंदिर, अयोध्या बाईपास और भोपाल का ही नाम लिया, क्योंकि 21 फरवरी को मेरी मां का स्मृति दिवस है तो हमें प्रोग्राम करना ही था. जिस स्थान पर 4 दिन रही, उस समय की अनुभूति का वर्णन किया. जिस जगह पर मेरी कॉटेज बनी, उस जगह पर अलौकिक आनंद की अनुभूति मुझे 4 दिन होती रही.

अब तो और जोर से यह बात कहूंगी
उमा भारती ने आगे लिखा, ‘जब मैंने अपने सहयोगियों से इसका जिक्र किया तो उन्होंने मुझे बताया कि पिछले वर्ष धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम की कथा पीछे के मैदान में हुई थी. तब बागेश्वर धाम की कुटिया वहीं बनी थी. जहां मैं थी वहां की अनुभूतियों की अलौकिकता ने मन के अंदर यह भाव स्थापित कर दिया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक तपस्वी और अलौकिक हैं. लोग उनके अधिक से अधिक जाकर दर्शन करें, यह मैंने हमेशा कहा है. अब तो और जोर से यह बात कहूंगी.’

हिंदू राष्ट्र का मतलब सर्व धर्म समन्वय
उधर, बागेश्वर धाम में शुरू होने जा रहे धार्मिक महाकुंभ को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब सर्व धर्म समन्वय है. हमें किसी पंत से मतलब नहीं. बार-बार सनातन धर्म की जो अवहेलना की जाती है, उस अवहेलना से बचने-बचाने के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र होना जरूरी है.

जातियां तो होंगी पर जातिवाद नहीं होगा
वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आप हमारी कल्पना समझ ही नहीं रहे हैं. भारत हिंदू राष्ट्र होगा तो सौहार्द और एकता होगी. जातियां तो होंगी पर जातिवाद नहीं होगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...