12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालउमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान से आया फोन, पूर्व...

उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान से आया फोन, पूर्व सीएम की लोकेशन पूछने पर मच गया हड़कंप

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान और दुबई से फोन आए। फोन करने वालों ने उमा भारती की लोकेशन के बारे में जानकारी मांगी।पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई से फोन आए और उनसे बार-बार लोकेशन पूछी गई। उन्होंने अपने को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि पूछताछ के लिए लोकेशन जानना चाहते हैं।

पाकिस्तान और दुबई से कॉल
उमा भारती के कार्यालय प्रभारी की ओर से जारी किए गए बयान में आगे कहा गया है कि दोनों ही फोन नंबरों की ट्रूकॉलर से सर्च की गई तो एक नंबर पाकिस्तान के एम. हुसैन और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास के नाम का निकला। दोनों फोन नंबर के बाहरी होने की पुष्टि के बाद उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा इसकी पूरी जानकारी पुलिस महानिदेशक और एडीजी इंटेलीजेंस को भेज दी गई है। कार्यालय प्रभारी द्वारा जारी किए गए बयान को उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया है।

हिंदूवादी नेता के रूप में है पहचान
उमा भारती की पहचान एक हिंदूवादी और आक्रामक नेता की रही है। अयोध्या में बाबरी ढांचा ढाए जाने वालों की सूची में उनका नाम सबसे आगे चर्चा में रहा है। वे अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहती हैं। अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हुए ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आई। उमा भारती गुना संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जरूर प्रचार करने पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने अपने और सिंधिया राजपरिवार के रिश्तों को याद किया था। साथ ही मतदाताओं को भरोसा दिलाया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कहेंगे वह करेंगे भी। उनका इस समय सबसे ज्यादा जोर गंगा नदी की सफाई पर है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...