7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालमोदी जी के पिता भी आएं तो हमें आपत्ति नहीं, चुनावी चैलेंज...

मोदी जी के पिता भी आएं तो हमें आपत्ति नहीं, चुनावी चैलेंज के चक्कर में बहके एक और कांग्रेस नेता

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजनीति अब चुनावी मोड में है। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। बीजेपी अब इसकी तैयारी में जुटी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का विवादित बयान आया है। एमपी कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण यादव से पीएम मोदी के दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मोदी जी आ जाएं, अगर उनके ऊपर कोई और हो तो वो भी आ जाएं।

चुनावी चैलेंज के चक्कर में अरुण यादव ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के पिता जी भी आना चाहें तो आ सकते हैं। इस दौरान अरुण यादव शायद यह भूल गए थे कि पीएम नरेंद्र मोदी के पिता इस दुनिया में अब नहीं हैं। अरुण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बदलाव की बयार है। इसके साथ ही उन्होंने 12 जून को एमपी में कांग्रेस का सम्मेलन संपन्न हुआ है और सतपुड़ा भवन में आग लग गई है।

अरुण यादव ने कहा कि सतपुड़ा भवन की आग में मुझे साजिश की बू नजर आती है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहता हूं कि सीएम आग में जली फाइलों के बारे में खुलासा करें। अरुण यादव ने यह भी कहा है कि अग्निकांड में कुछ प्रमुख अधिकारी सम्मिलत हैं। हर चुनाव से पहले आग लगता है।इसके साथ ही अरुण यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी तो यहां हर महीने आते हैं। उनका यहां स्वागत है। हम उन्हें यहां आने से क्यों मना करेंगे। कर्नाटक में भी उन्होंने कई सभाएं की थीं लेकिन वहां क्या हुआ।

बीजेपी ने बोला हमला
वहीं, अरुण यादव के बयान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि अरुण यादव ने जिस प्रकार की भाषा का उन्होंने उपयोग किया है। ये केवल मोदीजी का अपमान नहीं देश की एक सौ 40 करोड़ जनता का अपमान है। ये संस्कार आपके पिता सुभाष यादव ने नहीं दिए होंगे। उन्होंने पूछा है कि इस शब्द का प्रयोग आपने कहां से सीखा है। बीजेपी ने अरुण यादव से माफी की मांग की है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...