6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'हम महाराज कहते थे, BJP ने भाई साहब बना दिया', सिंधिया पर...

‘हम महाराज कहते थे, BJP ने भाई साहब बना दिया’, सिंधिया पर दिग्विजय का हमला

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हम सिंधिया को सम्मान देते थे और महाराज कहते थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें भाई साहब बना दिया है. सिंधिया के गढ़ रहे अशोकनगर जिले में रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि माधवराव सिंधिया के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी में आए. मुझसे उनके बारे में पूछा गया तो मैंने कहा कि हीरा है, चमकेगा और हमने उन्हें चमकाया भी.

कांग्रेस नेता ने कहा ज्योतिरादित्य पिछला लोकसभा चुनाव क्या हार गए, उनका मन-सा बैठ गया. हमने कहा कि मैं भी तो हारा था, उसमें क्या है. योद्धा वो होता है, जो हारने के बाद फिर लड़ाई शुरू करे. वो योद्धा थोड़ी है, जो जिससे हारा, उनसे ही फिर जाकर हाथ मिला ले.

सिंधिया के BJP में जाने पर बोले दिग्विजय
सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि हमें उनसे यह उम्मीद नहीं थी. आज उनकी हालत देखिए, जो मान-सम्मान हमने उन्हें दिया, बीजेपी के नेता उन्हें कोई सम्मान नहीं दे रहे हैं. हम उनको महाराज कहते थे, बीजेपी ने उन्हें भाईसाहब बना दिया है.

‘MP में एक और दिग्विजय पैदा हो जाएं’
शुक्रवार को आजतक में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा था कि उनके बारे में जितना न कहूं, वो ज्यादा अच्छा है. मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि कांग्रेस के अंदर एक और दिग्विजय सिंह पैदा हो जाए. मध्य प्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह को जान गई है. आज मध्य प्रदेश के अंदर झूठ, लूट और फूट की कांग्रेस है. चाहे कोई भी संभाग देख लीजिए. 15 महीने में इन लोगों ने मध्य प्रदेश का जो हाल करके दे दिया, 15 साल की सिंचाई, 15 महीने में हासिल करने की कोशिश की. यही एक मात्र लक्ष्य इनका रहा है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...