15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालरेत से भरा डंपर पकड़ा तो हुई कहासुनी, SDM ने युवक को...

रेत से भरा डंपर पकड़ा तो हुई कहासुनी, SDM ने युवक को जड़े थप्पड़; बोले- मुझे बदनाम करने की कोशिश

Published on

सीहोर ,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के एसडीएम का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एसडीएम ने रेत से भरा डंपर पकड़ा. इसी को लेकर कहासुनी हुई. इसी दौरान एसडीएम ने मौजूद युवकों के बीच एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले को लेकर आजतक से बातचीत के दौरान एसडीएम ने कहा कि कोई मारपीट नहीं हुई. उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

सीहोर जिले के बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल ने अवैध रेत परिवहन में लगे एक डंपर रुकवाया था. इसी को लेकर डंपर सवार युवकों से कहासुनी हुई. इसी बीच मौजूद युवकों में से एक युवक को एसडीएम ने थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि, एसडीएम ने मारपीट की घटना से इनकार किया है.

ये है पूरा मामला
एसडीएम राधेश्याम बघेल ने फोन पर बताया, गुरुवार की दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर एक डंपर पकड़ा. रॉयल्टी 3 बजे की बैतूल शाहपुरा की थी. लेकिन कई किलोमीटर लंबा सफर 10 मिनट में कैसे तय हो जाएगा? इस मामले में डंपर को जब्त कर लिया गया. फिर रात्रि में नाके पर रेत ठेकेदार के परिसर स्थल पर चेकिंग की गई.

इस दौरान मौके पर मौजूद सभी युवक यूपी, भिंड और मुरैना के थे. उनका कोई पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं था. इसी बीच एक युवक ने विवाद करने की कोशिश की. वायरल वीडियो में मारपीट जैसा कुछ नहीं दिख रहा है और कोई मारपीट मैंने नहीं की है. मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...