12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं'...सीएम शिवराज...

‘जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं’…सीएम शिवराज का कांग्रेस पर तंज

Published on

इंदौर

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेशभर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा आज इंदौर पहुंची है। यात्रा में शामिल होने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह यात्रा पूरे उत्साह के साथ चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को जनता खुले मन से आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता तो हमारा परिवार है और मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं।

कांग्रेस की आक्रोश यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि उनके हिस्से में आक्रोश ही है। उन्होंने कितनी योजनाएं बंद की थी, योजनाओं को बंद करने का आक्रोश कांग्रेस पार्टी के ऊपर है। उन्होंने संबल योजना, लैपटॉप वितरण योजना, तीर्थ दर्शन योजना समेत कई योजनाएं बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों को मध्य प्रदेश सहन नहीं करेगा। उन पर आक्रोश का प्रकटीकरण होगा। हमें आशीर्वाद मिल रहा है।

कांग्रेस द्वारा शहर में जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में पोस्टर लगाए जाने को लेकर सीएम ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे, आजकल पता नही क्या हो गया है, उन्हें अगर हम जनता के खाते में पैसा डालते हैं तो वो गुस्सा होते हैं। सीएम ने कहा कि जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...