7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभोपालपांच लाख रुपए नहीं लाए तो पत्नी को चाकू से गोदा! पति...

पांच लाख रुपए नहीं लाए तो पत्नी को चाकू से गोदा! पति ने भी पुलिस को बताई कुछ और ही कहानी

Published on

ग्वालियर

जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने ससुराल से पांच लाख रुपए नहीं लाए तो गुस्से में पति ने चाकू घोंप दिया। वहीं पति ने कुछ और ही कहानी बताई है। पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर देहात के मोहना थाना क्षेत्र के डांडा मोहल्ला का है। यहां रहने वाली 30 साल की तराना खान को जख्मी हालत में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस को बताया है कि पति आशिक खान शटरिंग का कारोबार करना चाहता है। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है।

छोटी सी बात पर हुआ था विवाद
पत्नी ने बताया कि आशिक चाहता है कि वह मायके से पांच लाख रुपया मांगे। लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद होता था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। आशिक से विवाद हुआ तो उसने घरेलू चाकू से दनादन उस पर हमला कर दिया। उसने 6 बार चाकू मारा है। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई है।

पति ने बताई कुछ और कहानी
जब पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति आशिक को गिरफ्तार किया तो आशिक ने पत्नी को वारदात का जिम्मेदार ठहराया। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि तराना से दो साल पहले शादी हुई है। घर में टीन शेड लगा है। तराना चाहती है कि टीन को हटाकर आरसीसी की छत डाली जाए। रोज इस बात की जिद करती है। उसे कई बार समझाया कि वह पैसे का इंतजाम कर छत डलवाएगा। इसी बात पर विवाद हुआ था। तराना चौक में काम कर रही थी। वहीं चाकू रखा था तो गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...