6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालछिंदवाड़ा के सियासी रण में होगी योगी की एंट्री, कांग्रेस के सॉफ्ट...

छिंदवाड़ा के सियासी रण में होगी योगी की एंट्री, कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व को जवाब देने की है तैयारी?

Published on

छिंदवाड़ा

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री और उसके बाद पं. प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन कराकर बीजेपी के हिंदू मुद्दे को हाईजैक कर लिया है, ऐसे में बीजेपी अब अपने हिंदुत्व बोर्ड बैंक को साधने के लिए एक बार फिर से छिंदवाड़ा में नई रणनीति के तहत काम कर रही है, जिसके चलते जल्द ही यूपी के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी छिंदवाड़ा लाने का कार्यक्रम बना रही है।

कब छिंदवाड़ा आएंगे योगी
बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें तो आने वाले 1 महीने के अंदर योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बन सकता है जिसको लेकर स्थानीय संगठन की नेताओं ने आला कमान के समक्ष योगी आदित्यनाथ को छिंदवाड़ा लाने का प्रस्ताव भेजा है। इसके पीछे की खास रणनीति यही है कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में छिंदवाड़ा में हिंदुत्व कार्ड खेला है इसके बाद से बीजेपी खेमे में टेंशन देखी जा रही है।

प्रदीप मिश्रा और बागेश्‍वर धाम के धीरेंद्र शास्‍त्री की कथा
बता दें कि पं प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री दोनों ही कथा वाचकों की कथा में लाखों श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे थे बाकायदा कथा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ में अपने हिंदुत्व वादी एजेंट को सबके सामने रखा ऐसे में कांग्रेसी खेमा काफी उत्साहित नजर आ रहा है। इसी को लेकर अब बीजेपी अपने सबसे बड़े हिंदूवादी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छिंदवाड़ा लाकर कमलनाथ के सॉफ्ट हिंदूत्व मुद्दे को जवाब देने की तैयारी में है।हालांकि इसको लेकर कार्यक्रम नहीं फिक्स नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही बीजेपी छिंदवाड़ा के रण में योगी आदित्यनाथ को उतार कर कमलनाथ को सीधी चुनौती देने के मूड में है।

गिरिराज सिंह के बाद अब योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे छिंदवाड़ा
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बड़े हिंदूवादी नेता गिरिराज सिंह को छिंदवाड़ा में भेज कर एक बड़ा दांव चला था, हालांकि गिरिराज सिंह के बाद यहां गृहमंत्री अमित शाह भी छिंदवाड़ा का दौरा कर चुके हैं लेकिन जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सॉफ्ट हिंदू कार्ड खेल और दो बड़े तथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा कुछ छिंदवाड़ा लाया उसके बाद से बीजेपी की बेचैनी बढ़ गई ऐसे में अब बीजेपी के सबसे बड़े हिंदूवादी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छिंदवाड़ा लाने की रणनीति बनाई गई है।

परासिया विधानसभा में पड़ेगा सीधा प्रभाव
सीएम योगी आदित्यनाथ यदि छिंदवाड़ा आते हैं तो इसका सीधा प्रभाव हिंदू वोटरों पर तो पड़ेगा ही साथ ही परासिया विधानसभा की कोयला खदानों में कार्य यूपी के उन कामगारों पर भी पड़ेगा जो लंबे समय से यहां काम कर रहे हैं, हालांकि सभा कहां होगी इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन योगी आदित्यनाथ आने वाले दिनों में छिंदवाड़ा पहुंचेंगे यह कंफर्म हो गया है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...