16.9 C
London
Monday, August 4, 2025
Homeकॉर्पोरेटगूगल और भारतीय ऐप्स के विवाद में सरकार की एंट्री, क्यों बिना...

गूगल और भारतीय ऐप्स के विवाद में सरकार की एंट्री, क्यों बिना फीस रिस्टोर करने पड़े ऐप्स?

Published on

Google और भारतीय ऐप्स के बीच विवाद थमता नजर आ रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर ये विवाद कैसे थमा और आखिर सरकार का इस पर क्या स्टैंड था। दरअसल कुछ समय पहले गूगल ने फैसला किया था कि वह ऐसी ऐप्स को रिमूव कर देगा जिन्होंने उनकी प्लेटफॉर्म फीस पे नहीं की है। इसके बाद गूगल के टारगेट पर 10 भारतीय ऐप्स थीं। आज हम आपको इस पूरे मामले की जानकारी देने वाले हैं-

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गूगल और स्टार्टअप कम्यूनिटी से इसको लेकर मुलाकात की है। इसमें सरकार की तरफ से गूगल स्टाफ को इन ऐप्स को रिस्टोर करने के लिए कहा गया है। इसके बाद टेक जायंट ने इस ऐप्स को फिर से रिस्टोर कर दिया है। इसमें ‘Naukri’ जैसी ऐप्स भी थीं। इंडियन स्टार्टअप्स को बूस्ट करने के लिए सरकार ने इस विवाद को खत्म करने का निर्णय लिया है।

क्या किया गूगल ने ?
गूगल की तरफ से फिलहाल इन ऐप्स को रिस्टोर कर दिया गया है। फिलहाल अभी इस पर गूगल की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। फिलहाल इस पर काम भी किया जा रहा है। ऐसा ही UPI पेमेंट को लेकर भी विवाद जारी है। पेटीएम के बाद लोग अन्य यूपीआई ऐप्स पर शिफ्ट होने लगे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए स्टार्टअप्स के कुछ मेंबर्स ने भी NPCI से भी इसको लेकर मुलाकात की है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरुआत से ही भारतीय कंपनियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी सरकार की तरफ से भारतीय कंपनियों का पक्ष विदेशी कंपनियों के सामने रखा गया है। अब एक बार फिर सरकार ने साबित कर दिया कि उनका पूरा फोकस भारतीय ऐप्स पर ही है।

Latest articles

भारतीय त्योहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के जीवंत उत्सव होते हैं: राज्य मंत्री श्रीमती गौर 

भारतीय त्योहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के जीवंत उत्सव...

भोपाल को—ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड कमजोर आय वर्ग के श्रमिकों को देगी लोन— शक्ति नगर ब्रांच में ऋण मेला का आयोजन

भेल भोपालभोपाल को—ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड कमजोर आय वर्ग के श्रमिकों को देगी लोन...

दादाजी धाम मंदिर में सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का होगा आयोजन

भेल भोपालदादाजी धाम मंदिर में सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का होगा आयोजन,दादाजी धाम मंदिर...

More like this

अदानी एंटरप्राइजेज (AEL) का Q1 FY26 में शानदार प्रदर्शन उभरते कारोबार ने EBITDA में 74% का योगदान दिया

अदानी एंटरप्राइजेज (AEL) का Q1 FY26 में शानदार प्रदर्शन उभरते कारोबार ने EBITDA में...

Adani Group:अदानी टोटल गैस (ATGL) Q1 FY26 के नतीजे घोषित CNG की खपत में 21% की वृद्धि, भविष्य की योजनाओं का खुलासा

Adani Group:अदानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के...

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लेनदेन करने वाला देश IMF रिपोर्ट ने किया खुलासा

IMF : भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा...