25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभारतीय त्योहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के...

भारतीय त्योहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के जीवंत उत्सव होते हैं: राज्य मंत्री श्रीमती गौर 

Published on

भारतीय त्योहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के जीवंत उत्सव होते हैं राज्य मंत्री श्रीमती गौर  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंखयक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि भारतीय त्योहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के जीवंत उत्सव होते हैं। सावन तो वह ऋतु है, जिसमें प्रकृति स्वयं नृत्य करती है। यह महीना केवल बारिश का नहीं है, यह शिव की भक्ति , नारी की शक्ति और प्रकृति की भव्यता का संगम है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने यह बाते रविवार को अयोध्या नगर में तीज उत्सव समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि सावन तो जैसे नारी का ही महीना है- जिसमें वह घर को सजाती है, समाज को जोड़ती है, और परंपरा को अगली पीढ़ी तक सौंपती है। नारी सिर्फ घर की नहीं, हमारी संस्कृति की संरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि “नारी जब परंपरा निभाती है, तो पीढ़ियाँ संस्कार सीखती हैं। सच पूछिए तो… स्त्री की यही आस्था, हमारी सनातन संस्कृति की असली शक्ति है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुझे आज बहुत प्रसन्नता है यह कहते हुए कि बड़ी संख्या में आप सावन महोत्सव मनाने के लिए आए । यह जरूर कहना चाहूंगी उत्सव के साथ-साथ कुछ संकल्प लेने की हमको आवश्यकता है । सामाजिक एकता परिवार की खुशहाली और स्वस्थ जीवन से जुड़ने का काम भी करें । मै सभी बहनों से कहना चाहूंगी सावन के महीने में अनिवार्य रूप से सभी को एक पेड़ जरूर लगाना है ।

यह भी पढ़िए: Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह इतना ज़रूरी

दूसरा दूसरा काम यह करना है कि हमारे विवाह में गाए जाने वाले गीत , हमारे त्योहार पर गए जाने वाले गीत ,हम अपने घर की बेटी को और बेटी स्वरूप बहू पर जरूर सिखाएंगे । सावन उत्सव में तीन हजार से अधिक महिलाएं उपस्थित थी । उत्सव स्थल पर स्टाल लगाए, डांस, संगीत, रैंप वाक, झूलों का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बहनों को पुरस्कृत किया गया ।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...