12.4 C
London
Monday, August 25, 2025
Homeकॉर्पोरेटबन गया इतिहास… जापान को पीछे छोड़ भारत ने पाया यह खास...

बन गया इतिहास… जापान को पीछे छोड़ भारत ने पाया यह खास मुकाम, अमेरिका, चीन और जर्मनी ही अब आगे

Published on

नई दिल्ली

भारत ने इतिहास रच दिया है। अर्थव्यवस्था को लेकर नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने एक बड़ी खबर दी है। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। सुब्रमण्यम ने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अभी माहौल अच्छा है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। सुब्रमण्यम ने बताया, ‘अभी हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की है।’

सिर्फ ये तीन देश आगे
सुब्रमण्यम ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों का हवाला दिया। आईएमएफ के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी हो गई है। उन्होंने आगे कहा, ‘सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। अगर हम योजना के अनुसार काम करते रहे, तो अगले 2.5-3 सालों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।’

भारत में चीजें बनना सस्ता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वे चाहते हैं कि ऐपल कंपनी आईफोन अमेरिका में ही बनाए, भारत में नहीं। इस पर सुब्रमण्यम ने कहा कि टैरिफ क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। लेकिन अभी भारत में चीजें बनाना सस्ता है।सुब्रमण्यम ने यह भी बताया कि सरकार एक बार फिर अपनी संपत्तियों को किराए पर देगी या बेचेगी। इसे एसेट मोनेटाइजेशन कहते हैं। इसका दूसरा दौर अगस्त में शुरू होगा। इससे सरकार को और पैसे मिलेंगे, जिससे देश का विकास होगा।

भारत को यहां भी मिली गुड न्यूज
फिच रेटिंग्स ने साल 2028 तक भारत की औसत वार्षिक वृद्धि क्षमता का अनुमान बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने नवंबर 2023 में इसके 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। फिच ने पांच साल के संभावित सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अनुमानों को अपडेट करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 की रिपोर्ट के समय की हमारी अपेक्षा से अधिक मजबूती से वापसी की है। इससे वैश्विक महामारी के झटकों के कम प्रतिकूल प्रभाव के संकेत मिलते हैं।

यूएन ने भी दिए अच्छे संकेत
भारत की अर्थव्यवस्था इस समय तेजी से बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था न केवल चीन बल्कि अमेरिका और यूरोप को भी पीछे छोड़ देगी। इस साथ अर्थव्यवस्था के मामले में भारत पहले स्थान पर होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था इस साल 6.3% की दर से बढ़ेगी। यह दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। चीन की अर्थव्यवस्था 4.6%, अमेरिका की 1.6%, जापान की 0.7% और यूरोप की 1% की दर से बढ़ने का अनुमान है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था में तो 0.1% की गिरावट आ सकती है।

Latest articles

Sant Premanand News: संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करना चाहते हैं मुस्लिम युवक, लिखा भावुक पत्र

Sant Premanand News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक मुस्लिम युवक ने संत...

गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक पर दिया इंटरव्यू: विपक्ष पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक पर दिया इंटरव्यू: विपक्ष पर साधा...

भोजपाल गरबा महोत्सव दूसरा साल, जम्बूरी मैदान पर सात दिनों तक होगी आराधना

भगवान गणेश की वंदन और पूजन के साथ शुरू हुआ गरबा प्रशिक्षण, पहले ही...

भगवान भरोसे देश का भविष्य रुपयों की बर्बादी,चिचला गाँव में, स्कूल भवन में रात में जमती है शराबियों की महफिल

बड़वाह।भगवान भरोसे देश का भविष्य रुपयों की बर्बादी,चिचला गाँव में, स्कूल भवन में रात...

More like this

EPFO का बड़ा फैसला: डैथ रिलीफ फंड अब ₹15 लाख, हर साल 5% बढ़ेगी राशि

नई दिल्ली। EPFO : कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर...

Income Tax Filing Easy Trick: ITR फाइलिंग हुई आसान Jio Finance App से घर बैठे ₹24 में भरें इनकम टैक्स रिटर्न

Income Tax Filing Easy Trick: हर साल जब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने...

अदानी एंटरप्राइजेज (AEL) का Q1 FY26 में शानदार प्रदर्शन उभरते कारोबार ने EBITDA में 74% का योगदान दिया

अदानी एंटरप्राइजेज (AEL) का Q1 FY26 में शानदार प्रदर्शन उभरते कारोबार ने EBITDA में...