26.1 C
London
Monday, August 25, 2025
Homeकॉर्पोरेटजापान छूटा पीछे…अब जर्मनी की बारी, कितने वक्‍त में आगे निकल जाएगा...

जापान छूटा पीछे…अब जर्मनी की बारी, कितने वक्‍त में आगे निकल जाएगा भारत? बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने की भविष्‍यवाणी

Published on

नई दिल्‍ली:

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। यह जानकारी नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद दी गई। सुब्रह्मण्यम ने यह भी कहा कि वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के लिए अनुकूल है। उनका मानना है कि सही योजना और सोच के साथ भारत अगले ढाई से तीन साल में जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

सुब्रह्मण्यम ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था अब 4,000 अरब डॉलर की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह बात कही। उनके अनुसार, अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। आज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं।’

जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
पहले, 2024 तक भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। लेकिन, अब यह एक पायदान ऊपर आ गया है। सुब्रह्मण्यम ने विश्वास जताया कि अगर भारत सही रास्ते पर चलता रहा तो वह जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अगर हम अपनी योजना और सोच पर कायम रहते हैं तो ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।’

आईएमएफ ने भी इस बारे में अपनी राय दी है। अप्रैल में जारी अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा था कि 2025 में भारत जापान को पीछे छोड़ देगा। आईएमएफ के अनुसार, भारत की जीडीपी 4190 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी।

भारत में बढ़ी है लोगों की आय
आईएमएफ के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि भारत में लोगों की आय भी बढ़ी है। 2013-14 में भारत की प्रति व्यक्ति आय 1,438 अमेरिकी डॉलर थी। 2025 में यह दोगुनी होकर 2,880 अमेरिकी डॉलर हो गई है। इसका मतलब है कि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

नीति आयोग के अप्रोच पेपर ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @ 2047’ में कहा गया है कि भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जाता था। लेकिन, अब यह दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह सिर्फ एक दशक में हुआ है। विश्व बैंक ऊंची आय वाले देशों को उन देशों के रूप में परिभाषित करता है जिनकी वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 14,005 डॉलर (2024-25) से ज्‍यादा है। भारत में क्षमता है और इसका लक्ष्य 2047 तक एक ऊंची आय वाला देश बनना है। अप्रोच पेपर में कहा गया है कि विकसित भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी। इसमें एक विकसित देश की सभी विशेषताएं होंगी। इसकी प्रति व्यक्ति आय आज के उच्च आय वाले देशों के बराबर होगी।

Latest articles

Sant Premanand News: संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करना चाहते हैं मुस्लिम युवक, लिखा भावुक पत्र

Sant Premanand News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक मुस्लिम युवक ने संत...

गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक पर दिया इंटरव्यू: विपक्ष पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान संशोधन विधेयक पर दिया इंटरव्यू: विपक्ष पर साधा...

भोजपाल गरबा महोत्सव दूसरा साल, जम्बूरी मैदान पर सात दिनों तक होगी आराधना

भगवान गणेश की वंदन और पूजन के साथ शुरू हुआ गरबा प्रशिक्षण, पहले ही...

भगवान भरोसे देश का भविष्य रुपयों की बर्बादी,चिचला गाँव में, स्कूल भवन में रात में जमती है शराबियों की महफिल

बड़वाह।भगवान भरोसे देश का भविष्य रुपयों की बर्बादी,चिचला गाँव में, स्कूल भवन में रात...

More like this

EPFO का बड़ा फैसला: डैथ रिलीफ फंड अब ₹15 लाख, हर साल 5% बढ़ेगी राशि

नई दिल्ली। EPFO : कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर...

Income Tax Filing Easy Trick: ITR फाइलिंग हुई आसान Jio Finance App से घर बैठे ₹24 में भरें इनकम टैक्स रिटर्न

Income Tax Filing Easy Trick: हर साल जब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने...

अदानी एंटरप्राइजेज (AEL) का Q1 FY26 में शानदार प्रदर्शन उभरते कारोबार ने EBITDA में 74% का योगदान दिया

अदानी एंटरप्राइजेज (AEL) का Q1 FY26 में शानदार प्रदर्शन उभरते कारोबार ने EBITDA में...