15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedमाइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से दुनियाभर में हड़कंप... बैंक-विमान, फोन, कंप्यूटर सब पर...

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से दुनियाभर में हड़कंप… बैंक-विमान, फोन, कंप्यूटर सब पर असर

Published on

नई दिल्ली

आज दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक बंद पड़ गए हैं। इसके चलते तमाम विमान कंपनियों, माडिया हाउस और बैंक का कामकाज ठप पड़ गया है। कहा जा रहा है कि कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज को तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को काम करने में दिक्कत हो रही है।

दुनियाभर में हो रही दिक्कत
जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड में कई बड़े बैंकों और दुकानों में सिस्टम ठप होने की खबर है। ASB, KiwiBank, Westpac, ANZ और Microsoft जैसी कंपनियों के सिस्टम में दिक्कत आ रही है। ऑकलैंड के एक वूलवर्थ्स स्टोर में सेल्फ-चेकआउट मशीनों ने ‘कम्प्यूटर प्रॉब्लम में है। इसे रीस्टार्ट की जरूरत है।’ का मैसेज आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के कई देशों में भी ये दिक्कत देखने को मिली है।

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस पड़ी ठप
माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि वो इस समस्या की जांच कर रहे हैं जिसके कारण उपयोगकर्ताओं को विभिन्न ऐप्स और सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद MS विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप अचानक क्रैश कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई दिक्कत की वजह से अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ा है। लोगों को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस के इस्तेमाल में दिक्कत हो रही है। 74% यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं 36% यूजर्स को ऐप में प्रॉब्लम आ रही है।

साइबर सुरक्षा से जुड़ा है मामला
अमेरिका के साइबर सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर ने कहा, ‘मुझे आज दोपहर ऑस्ट्रेलिया में कई कंपनियों और सेवाओं को प्रभावित करने वाली एक बड़े पैमाने पर तकनीकी खराबी के बारे में पता है। हमारी वर्तमान जानकारी के अनुसार यह खराबी प्रभावित कंपनियों द्वारा नियोजित तीसरे पक्ष के सॉफ़्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म के साथ एक तकनीकी समस्या से संबंधित है।’ ऐसी कोई जानकारी नहीं है जो यह बताए कि यह साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटना है। हम प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत जारी रखते हैं।

भारत में भी एयरलाइंस कंपनियों के काम पर असर
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज हुई खराबी का असर भारत की एयरलाइंस पर भी हुआ है। अकासा एयर ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘हमारे सर्विस प्रोवाइडर के साथ बुनियादी ढांचे की समस्याओं के कारण, हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं, जिनमें बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाएं शामिल हैं, अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। वर्तमान में हम हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और इसलिए तत्काल यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन करने के लिए एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचें। हमें हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से खेद है और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी टीमें जल्द से जल्द हल करने के लिए काम कर रही हैं।

इसके साथ ही स्पाइस जेट ने बताया, ‘हम फिलहाल में सर्विस प्रोवाइडर के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एयरपोर्ट पर मैन्युअल बोर्डिंग प्रक्रिया जारी है। हम आगामी यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन पूरा करने के लिए समय से पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें। इससे होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हमें ईमानदारी से खेद है और आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारी टीमें इन मुद्दों को तुरंत हल करने के लिए काम कर रही हैं।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...