22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedभारत में ट्विटर ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए चुकानी होगी ये कीमत,...

भारत में ट्विटर ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए चुकानी होगी ये कीमत, जानिए- यूजर्स को क्या खास मिलेगा

Published on

नई दिल्ली

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने गुरुवार को भारत के अपने यूजर्स के लिए अपनी ब्लू टिक वेरिफिकेशन की कीमत जारी कर दी है। भारत के साथ ही दुनिया के 15 देशों में जारी इस पेड ब्लू टिक वेरिफिकेशन के साथ ट्विटर दूसरी कई सब्सक्रिप्शन बेस्ड सुविधाएं भी जोड़ चुका है।

Elon Musk की शुरुआती योजना लागू
दुनिया के टॉप कारोबारियों में एक एलन मस्क ने ट्विटर का मालिक बनते ही कंपनी का रेवेन्यू बढ़ाने और खर्चों को कम करने के लिए कई नए कदम उठाए थे। ट्विटर यूजर्स से ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए कीमत वसूलना भी उसी का हिस्सा था। दुनिया के कई बड़े देशों के बाद भारत में भी अब यह योजना लागू कर दी गई है।

Twitter Blue Tick Price in India
भारत में रहने वाले Twitter Users को ब्लू टिक के लिए अब कंपनी को हर महीने एक तय चार्ज देना होगा। ट्विटर ने फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये का चार्ज लेने का ऐलान किया है। भारत में एंड्रॉयड फोन और एप्पल आईफोन यूजर्स दोनों के लिए ब्लू टिक का चार्ज बराबर है। हालांकि, वेब यूजर्स के लिए इस चार्ज को थोड़ा कम रखा गया है। ट्विटर ब्लू टिक चाहने वाले वेब यूजर्स को हर महीने 650 रुपये देने होंगे। एनुअल प्लान लेने वाले यूजर्स को हर महीने 566.70 रुपये चुकाने होंगे।

2022 में आया था Twitter Blue Tick Subscription Model
ट्विटर ने पिछले साल यानी 2022 में अपना ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन मॉडल पर ले आया था। तब इसका मंथली चार्ज एंड्रॉयड फोन यूजर के लिए 8 डॉलर और आईफोन यूजर के लिए 11 डॉलर रखा गया था। तब मस्क ने कहा था कि भारत में ब्लू टिक के लिए चार्ज लेने का फैसला बाद में किया जाएगा। अब भारत में यह योजना लागू होने के साथ अब दुनिया के 15 बड़े बाजारों में इसकी मौजूदगी हो गई है। यूएस, कनाडा, जापान, यूके और सऊदी अरब जैसे देशों में ब्लू टिक के लिए चार्ज का प्लान पहले ही लागू हो चुका है।

Twitter Blue Tick Extra Features
ट्विटर ब्लू टिक के लिए मंथली चार्ज देने पर यूजर्स को ब्लू टिक के अलावा कई अन्य सुविधाओं का फायदा भी दिया जाएगा। ट्विटर की घोषणा के मुताबिक इसमें रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता, होम टाइमलाइन पर 50 फीसदी कम विज्ञापन,लंबे वीडियो पोस्ट समेत ट्विटर ब्लू लैब का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा ट्विट एडिट वगैरह की एक्सट्रा सुविधा का लाभ भी इन यूजर्स को मिल सकेगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...